अगर आपने भी इस वर्ष भारतीय वायुसेना की ग्रुप-X व Y भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा में भाग लिया था और अब आपको इसके लिए जारी कए जाने वाले परीक्षा परिणाम का इंतजार बना हुआ है तो यह आर्टिकल ऐसे सभी उम्मीदवारों के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। बता दें कि हाल ही में 12 जुलाई से लेकर 18 जुलाई तक इंडियन एयरफोर्स की ग्रुप-X और Y पदों के लिए एग्जाम आयोजित किया गया था, जिसके बाद से परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को इसके रिजल्ट का इंतजार बना हुआ है। इसलिए आज इस लेख में वायुसेना के परिणाम घोषित किए जाने के लेकर अनुमानित कटऑफ संबंधित सभी जानकारियों पर विस्तार से बात करेंगे लेकिन उससे पहले अगर आप एक प्रतियोगी स्टूडेंट्स हैं और NDA/Airforce एग्जाम में शामिल होना है तो ऐसे सभी छात्र अभी सफलता द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे NDA Lakshay Batch 2021 को ज्वॉइन कर अपने एग्जाम का कंप्लीट रिवीजन और पक्की तैयारी की शुरुआत कर सकते हैं।
जानिए कब घोषित किया जा सकता है
आपको बता दें कि भारतीय वायुसेना की ग्रुप-X व Y भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी किया जा सकता है। हालांकि अभी तक इस संबंध में casb की ओर से कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि यह परीक्षा परिणाम अगस्त माह के अंत तक घोषित कर दिए जाएंगे।
कितना रहने वाला है न्यूनतम कटऑफ
अनुमान लगाया जा रहा है कि भारतीय वायुसेना के ग्रुप-X परीक्षा में पास होने के लिए अपेक्षित कट ऑफ अंक 35 अंक से लेकर 39 अंकों के बीच हो सकते हैं जबकि ग्रुप-Y में पास होने के लिए अपेक्षित कट ऑफ अंक 32 से 38 के तक लाने पड़ सकते हैं।
करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी
अगर आप NDA/NA, Airforceजैसे किसी भी एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे कोर्स का लाभ पाने के लिए अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Safalta-app डाउनलोड कर सकते हैं।