उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के पास अपने सपने को साकार करने का सुनहरा मौका है। आपको बता दें कि 23 अगस्त से उत्तर प्रदेश में ग्रामीण डॉक सेवकों के पद पर आवेदन प्रक्रिया जारी है जिसके लिए किसी भी बोर्ड से हाईस्कूल पास चुका कोई भी उम्मीदवार आवेदन कर सकता है। बस उसने न्यूनतम 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली हो। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। कोई भी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू आयोजित नहीं किए जाएंगे। उम्मीदवारों के 10वीं के नंबरों के आधार पर ही मेरिट तैयार की जाएगी। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवार को 10,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी बताने जा रहे हैं। लेकिन उससे पहले आपको इसके अलावा एक और महत्वपूर्ण जानकारी बता दें कि अगर आप एक प्रतियोगी छात्र हैं और आप घर बैठे फ्री में अपनी किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी सफलता द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे फ्री कोर्स ज्वॉइन कर फ्री मॉक टेस्ट और पीडीएफ नोट्स की सहायता से अपने एग्जाम का कंप्लीट रिवीजन और पक्की तैयारी कर सकते हैं।
ऐसे समझें विस्तार से पूरी खबर
उत्तर प्रदेश में 10वीं पास और ITI डिप्लोमा धारकों के लिए बंपर सरकारी नौकरियां निकली हैं। डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 4226 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी अन्य जरूरी जानकारियां पाने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन में चेक कर सकते है।
आवेदन के लिए फीस और चयन प्रक्रिया
अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 100/- रुपये का शुल्क देना है. वहीं आरक्षित कैटेगरी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा कोई भी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू आयोजित नहीं किए जाएंगे। उम्मीदवारों के 10वीं के नंबरों के आधार पर ही मेरिट तैयार की जाएगी।
क्या है आवेदन की अंतिम तारीख
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 23 अगस्त से शुरू हो चुकी है जबकि निर्धारित योग्यताएं रखने वाले उम्मीदवार 22 सितंबर तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि अधिकतम आयुसीमा में आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट भी दिया जाने का प्रावधान शमिल रखा गया है।
करें सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी
अगर आप NDA/NA, Airforce, SSC, Army, BSF, Navy, Railway, State Bank Clerk, IBPS Clerk जैसे किसी भी एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स का लाभ पाने के लिए अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Safalta-app डाउनलोड कर सकते हैं।