भारतीय डाक विभाग के पश्चिम बंगाल सर्किल में 2,357 पदों के लिए आवेदन की तारीख जल्द ही खत्म होने वाली है। गौरतलब है की भारतीय डाक विभाग ने पश्चिम बंगाल सर्किल में ग्रामीण डाक सेवक के 2357 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई से ही शुरू है और यह 19 अगस्त तक जारी रहेगी। इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें अभ्यर्थियों का चयन किसी भर्ती परीक्षा के आधार पर नहीं किया जाएगा। दरअसल आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों पर भर्ती के लिए मेरिट लिस्ट अभ्यर्थियों के दसवीं के मार्क्स के आधार पर तैयार किया जाएगा और इस मेरिट लिस्ट में आने वाले अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जाएगा। साथ ही अगर आप भी सरकारी नौकरी के लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो पक्की और बेहतरी तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की मदद ले सकते हैं।
ये योग्यता वाले अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन :
ग्रामीण डाक सेवक के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 20 जुलाई 2021 तक 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थियों का दसवीं पास होना आवश्यक है और साथ ही अभ्यर्थियों द्वारा स्थानीय भाषा का दसवीं तक अध्ययन करना भी आवश्यक है। अभ्यर्थियों के पास कम से कम 60 दिनों की अवधि का बेसिक कंप्यूटर ट्रेनिंग कोर्स करने का अनुभव होना चाहिए।
मिलेगी इतनी सैलरी :
आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक बीपीएम के लिए 12,000 रुपये से 14,500 रुपये प्रति माह की सैलरी दी जाएगी, तो वहीं जीडीएस/एबीपीएम के लिए 10,000 रुपये से 12,000 रुपये की सैलरी दी जाएगी।
करना होगा ये काम :
इन पदों पर नियुक्त होने वाले अभ्यर्थियों को डाक टिकट और स्टेशनरी बेचना, भारतीय डाक वितरण बैंक (IPPB) के खातों में ग्राहकों के पैसे जमा करना और निकालना, चिट्ठी, पत्र एवं अन्य डाक का घर-घर जा कर वितरण करना, डाक घर से सम्बंधित स्कीमों के बारे में ग्रामीणों को जागरुक करने हेतू मेले एवं मार्केटिंग के कार्य करना, ब्रांच पोस्टमास्टर की उसके दैनिक आधिकारिक कार्यों में सहायता करना जैसे काम करने होंगे।
कैसे करें तैयारी :
अगर आप यूपी SI, UPSSSC PET, SSC GD, रेलवे ग्रुप D या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की बेहतर तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको अभी सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेज के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाऊनलोड करें सफलता ऐप और इन कोर्सेस को ज्वॉइन कर अपनी तैयारी को दे एक नई मजबूती।