फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं पास उम्मीदवारों के लिए भारतीय डाक में नौकरी का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

Tue, 13 Mar 2018 08:15 AM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

डाक विभाग में 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए नौकरी हासिल करने का सुनहरा अवसर है। विभाग ग्रामीण डाक सेवक पदों पर बंपर भर्ती करने जा रहा है। नौकरी के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 अप्रैल 2018 है। तेलंगाना सर्कल के लिए ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 1058 पदों पर भर्ती होनी है। चयनित उम्मीदवारों का पे-स्केल प्रतिमाह 10 हजार रुपए होगा। 

विज्ञापन


आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष
आवेदन शुल्क: जनरल और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क चुकाना होगा। वहीं, महिला और SC/ST उम्मीदवारों को एप्लिकेशन फीस से छूट मिलेगी।
आवेदन की अंतिम तिथि: 09 अप्रैल 2018
चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन 10वीं परीक्षा के मार्क्स के आधार पर होगा। 
भर्ती प्रकिया: 1058 पदों में से जनरल श्रेणी में 559 पद, OBC श्रेणी में 247 पद, SC श्रेणी में 133 पद, ST श्रेणी में 76 पद, PH-HH श्रेणी में 14, PH-OH श्रेणी में 15 और PH-VH श्रेणी में 14 पदों पर भर्ती होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन: इस पद के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।सबसे पहले लॉगइन करें वेब-पोर्टल https://117.239.178.144/gdsonline/fee.aspx पर। यहां पहले आपको अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको वेब-पोर्टल https://117.239.178.144/gdsonline/reference.aspx पर विजिट करना होगा। यहां आपको आगे का एप्लिकेशन प्रॉसेस पूरा करना होगा। अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें। इसके बाद फॉर्म भरें, मांगे गए डॉक्युमेंट्स अपलोड करें और अंत में एप्लिकेशन का प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें