उत्तर प्रदेश में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 4264 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अगस्त से शुरू हो गई है और यह 22 सितंबर तक जारी रहेगी। गौरतलब है कि भारतीय डाक विभाग ने उत्तर प्रदेश पोस्टल सर्किल के अंतर्गत ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) के 4264 पदों पर भर्ती निकाली है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती में अभ्यर्थियों के चयन के लिए किसी परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा, बल्कि अभ्यर्थियों का चयन उनके दसवीं और बारहवीं के मार्क्स के आधार पर तैयार किए गए मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा। साथ ही अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं और इसके लिए किताबों की खोज में हैं, तो आप सफलता के फ्री Current Affairs ई-बुक्स को डाउनलोड करें। इन ई-बुक्स को खास आपकी सहायता के लिए सफलता के एक्सपर्ट्स द्वारा तैयार किया गया है।
आवेदन करने के लिए साइकिल चलाने का ज्ञान है आवश्यक :
ग्रामीण डाक सेवक के इन 4264 पदों पर होने वाली भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों के पास साइकिल चलाने का ज्ञान होना आवश्यक है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों के पास आवश्यक रूप से साइकिल चलाने का ज्ञान होना चाहिए। साथ ही अगर किसी अभ्यर्थी के पास स्कूटर या मोटर साइकिल चलाने का ज्ञान है, तो इसे भी साइकिल चलाने का ज्ञान माना जा सकता है।
आवेदन करने के लिए अन्य आवश्यक योग्यताएं :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का हिंदी भाषा के साथ दसवीं पास होना आवश्यक है। साथ ही अभ्यर्थियों के पास कम से कम 60 दिनों की अवधि का बेसिक कंप्यूटर ट्रेनिंग कोर्स करने का अनुभव भी होना चाहिए। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक GDS के 4264 पदों पर होने वाली इस भर्ती में शामिल होने के लिए 18 से 40 साल के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार उम्र सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।
कैसे करें तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त यूपी लेखपाल, SSC GD, UP SI समेत कई परिक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री ई-बुक्स और मॉक-टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और इन कोर्सेस को ज्वॉइन कर सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को करें साकार।