फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Post GDS Recruitment 2022: आवेदन प्रक्रिया हो चुकी है समाप्त, क्या भर्ती में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को मिलेगी वरीयता

Mon, 13 Jun 2022 02:56 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक के 38,926 पदों पर भर्ती के लिए पांच जून 2022 को आवेदन प्रक्रिया खत्म हुई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया दो मई से शुरू हुई थी।
 
विज्ञापन
India Post Recruitment 2022 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 38 हजार से भी अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया दो मई 2022 से शुरू हुई थी और पांच जून 2022 तक चली थी। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के जरिए देश के विभिन्न सर्किल में ग्रामीण डाक सेवकों के कुल 38,926 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती की खास बात ये है कि इसमेंअभ्यर्थियों के चयन के लिए कोई परीक्षा नहीं आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर देख सकते हैं। वहीं, अगर आप सरकारी नौकरीके लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगीपरीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी काअपना सपना पूरा सकते हैं।

विज्ञापन

 

कैसे होगा अभ्यर्थियों का चयन :

ग्रामीण डाक सेवक के इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन बिना किसी परीक्षा के किया जाएगा। दरअसल आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इन पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति उनके दसवीं के मार्क्स के आधार परकी जानी है। इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के दसवीं के मार्क्स के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और इस मेरिट लिस्ट में अपना स्थान बनाने वाले अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जाएगा।

जिसके पास होगा कहीं काम करने का अनुभव क्या उसे मिलेगी वरीयता :

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के मन में यह बात जरूर आ रही होगी कि क्या बिना परीक्षा मिलने वाली इस नौकरी में उन अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी जिनके पास कहीं काम करने का अनुभव होगा। हालांकि वैसे अभ्यर्थी जिनके पास कहीं काम करने का अनुभव नहीं है, उनके लिए भी कोई चिंता की बात नहीं है। दरअसल इस भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, कहीं काम करने काअनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को कोई वरीयता नहीं दी जाएगी। यानी मेरिट लिस्ट सिर्फ 10वीं के मार्क्स के आधार पर ही तैयार की जाएगी और साथ ही अभ्यर्थियों को अन्य सभी योग्यताओं पर खरा उतरना होगा।

 कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपीकॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्टऔर वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगीपरीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप safalta app डाउनलोड करके भीइन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की एवंबेहतर तैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिये सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिये सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें