फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया पोस्ट: जीडीएस भर्ती 2026 की पहली मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक; दस्तावेज सत्यापन 27 अक्तूबर तक

Mon, 12 Oct 2026 05:00 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

भारतीय डाक विभाग ने 23,757 पदों वाली जीडीएस भर्ती की पहली मेरिट जारी कर दी है। उम्मीदवार सूची डाउनलोड करके उसमें अपना नाम देख सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 27 अक्तूबर तक दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। मेरिट डाउनलोड करने के सभी स्टेप आगे बताए गए हैं।
 
विज्ञापन
India Post GDS merit list - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

India Post GDS 1st Merit List 2026: इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। इंडिया पोस्ट ने 23,757 पदों के लिए पहली मेरिट सूची जारी कर दी है। जिन भी उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जाकर मेरिट लिस्ट देख सकते हैं और जान सकते हैं कि उनका चयन हुआ या नहीं।

विज्ञापन


विभाग ने राज्यवार पहली मेरिट सूची जारी कर दी है। मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थियों के पंजीकरण नंबर शामिल किए गए हैं। अभ्यर्थी अपने संबंधित राज्य की मेरिट सूची डाउनलोड करके उसमें अपनी पंजीकरण नंबर देख सकते हैं। राज्यवार कटऑफ अलग-अलग है। 

Trending Videos

27 अक्तूबर तक करना होगा ये काम

इस भर्ती के तहत ग्रामीण डाक सेवक, ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM)/डाक सेवक के कुल 23,757 पदों पर नियुक्ति की जानी है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को संबंधित डिवीजनल ऑफिस में अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। दिए गए निर्देश में दस्तावेज सत्यापन की अंतिम तारीख 27 अक्तूबर 2026 बताई गई है। उम्मीदवारों को अपने सभी संबंधित दस्तावेजों के मूल प्रमाणपत्र और उनकी फोटोकॉपी के दो सेट साथ लेकर जाने होंगे।


India Post GDS 1st Merit List 2026 कैसे चेक करें?

इंडिया पोस्ट जीडीएस की मेरिट लिस्ट में उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना नाम चेक कर सकते हैं।
  • सबसे पहले इंडिया पोस्ट के आधिकारिक जीडीएस पोर्टल indiapostgdsonline.cept.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर संबंधित भर्ती चक्र का सेक्शन खोजें।
  • अपने राज्य या पोस्टल सर्किल की मेरिट लिस्ट का विकल्प चुनें।
  • उपलब्ध पहली मेरिट लिस्ट PDF के लिंक पर क्लिक करें।
  • पीडीएफ खुलने के बाद अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर खोजें।
  • यदि आपका नाम सूची में है, तो चयन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से संबंधित निर्देश ध्यान से पढ़ें।
  • भविष्य में जरूरत पड़ने के लिए मेरिट लिस्ट पीडीएफ सेव कर लें।


जीडीएस 2026 भर्ती से जुड़ी जरूरी तारीखें

 
आयोजन तारीख
पंजीकरण शुरू 31 अगस्त 2026
पंजीकरण समाप्त 19 सितंबर 2026, शाम 5 बजे
आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू 2 सितंबर 2026
आवेदन जमा करने और शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख 21 सितंबर 2026, शाम 5 बजे
आवेदन सुधार विंडो 23 से 24 सितंबर 2026
पहली मेरिट जारी 12 अक्तूबर 2026

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जरूरी दस्तावेज

उम्मीदवारों को अपने आवेदन और आधिकारिक निर्देशों के अनुसार निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखने चाहिए:
  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट और प्रमाणपत्र
  • पहचान प्रमाण
  • जाति प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
  • दिव्यांगता प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
  • जन्मतिथि और अन्य पात्रता से संबंधित प्रमाणपत्र, जहां आवश्यक हों
  • आवेदन या रजिस्ट्रेशन से संबंधित विवरण
  • अन्य दस्तावेज

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

  • उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के समय सभी मूल प्रमाणपत्र साथ लेकर जाने चाहिए।
  • उनके साथ प्रत्येक संबंधित दस्तावेज की दो सेट फोटोकॉपी भी होनी चाहिए।
  • इसके अतिरिक्त, आवेदन फॉर्म में दर्ज नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक अंक और अन्य विवरणों का प्रमाणपत्रों से मिलान कर लें।
  • यदि किसी दस्तावेज में अंतर है, तो संबंधित भर्ती प्राधिकरण से उसके समाधान के लिए अधिकारियों से संपर्क करें।
  • दस्तावेज सत्यापन की तारीख निकलने का इंतजार न करें।
विज्ञापन

क्या पहली मेरिट लिस्ट के बाद दूसरी मेरिट लिस्ट भी आएगी?

पहली मेरिट लिस्ट के बाद अतिरिक्त या अगली सूची जारी होगी या नहीं, यह भर्ती प्राधिकरण के निर्णय और रिक्त पदों की स्थिति पर निर्भर करेगा। पिछले वर्षों के रुझानों को देखें तो विभाग एक से अधिक मेरिट जारी करता है। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें