फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway Recruitment 2022 : रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का मौका, आकर्षक वेतन के अलावा मिलेगा कई भत्तों का लाभ

Thu, 24 Feb 2022 07:31 AM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा स्पोर्ट कोटा के तहत कई पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए पांच मार्च 2022 तक अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
RRB - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। बता दें कि साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे द्वारा कई पदों पर वैकेंसी निकाली गई हैं और युवाओं से आवेदन मांगे हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) यह भर्तियां स्पोर्ट्स कोटा के तहत आयोजित कर रहा है। रेलवे भर्ती बोर्ड के जरिए इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है जिसकी अंतिम तारीख पांच मार्च 2022 है। गौरतलब है कि भर्ती कुल 21 पदों पर होनी है। अधिक जानकारी के लिए एसईसीआर की वेबसाइट पर जाकर भर्ती के लिए जारी की गई अधिसूचना को देख सकते हैं। इसके अलावा अगर आप किसी अन्य प्रतियोगीपरीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं मेंपूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्री क्लासेस चलाई जा रही हैं। आप इस  FREE General Knowledge EBook- Download Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद लेसकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

 जानिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई 

सभी इच्छुक एथलीट जिन्होंने तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केट बॉल, बॉक्सिंग, क्रॉस कंट्री, हैंडबॉल, हॉकी, खो-खो और टेबल टेनिस जैसे खेलों/खेलों में भाग लिया था वे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को किसी भी राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय और इंट्रा नेशनल स्पोर्ट्स इवेंट में सम्मानित किया जाना चाहिए। इसके अलावा अधिक जानकारी विस्तृत अधिसूचना अवश्य देख लेनी चाहिए। 

क्या है इस भर्ती की चयन प्रक्रिया 

 इस भर्ती के अंतगर्त उम्मीदवारों का चयन स्पोर्ट्स स्किल, शारीरिक फिटनेस और ट्रेल्स के दौरान कोच के ऑब्जर्वेशन मानदंडों के अनुसार मान्यता प्राप्त खेल उपलब्धियों के मूल्यांकन और शैक्षिकयोग्यता के आधार पर होगा। चयन खेल ट्रायल में प्रदर्शन और नामांकित चयन समिति द्वारा आयोजित और अंतिम रूप दिए जाने वाले दस्तावेजों के सत्यापन पर आधारित होगा।

वेतन 

इस भर्ती तहत जिन उम्मीदवारों को अंतिम रूप से चयनित किया जाएगा। उन उम्मीदवारों को प्रतिमाह 5200 से लेकर 20,200 रुपये का वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा रेलवे कर्मचारियों कोमिलने वाली अन्य सुविधाओं का लाभ भी मिल सकता है। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एकबार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेतकई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस कीमदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की सफलता ऐप के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें