फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Navy Recruitment 2022: नौसेना में निकली इस भर्ती में 10वीं पास को मिलेगा 63 हजार का वेतन, लास्ट डेट से पहले भर दीजिए फॉर्म

Mon, 28 Feb 2022 03:19 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

नौसेना ने ट्रेड्समैन के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत कुल 1,531 रिक्त पदों को भरा जाना है जिसके लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है।
विज्ञापन
Navy Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। बता दें कि नौसेना ने ट्रेड्समैन के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 1,531 रिक्त पदों को भरा जाना है। इन पदों पर 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। इसकी आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी 2022 से शुरू हुई है और 20 मार्च 2022 तक चलेगी। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स नौसेना की वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। वहीं, अगर आप किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं मेंपूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्री क्लासेस चलाई जा रही हैं। आप इस FREE Current Affairs Magazine PDF- Download Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

किस श्रेणी के हिस्से में हैं कितने पद 

भारतीय नौसेना ने ट्रेड्समैन भर्ती 2022 नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के माध्यम से ट्रेड्समैन के 1,531 पदों को भरा जाएगा। इनमें जनरल कैटेगरी की 697 सीटें, ईडब्ल्यूएस की 141 सीटें, ओबीसी की 385 सीटें, एससी की 215 सीटें और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों की 93 सीटें आरक्षित हैं। ऑनलाइन आवेदन 22 फरवरी 2022 से शुरू होंगे। जबकि आवेदन जमा करनेकी आखिरी तारीख 20 मार्च, 2022 है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन अवश्य देख लें।

आवेदन के लिए न्यूनतम योग्यता व आयु 

इंडियन नेवी की इस भर्ती के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है। इसके अलावा उन्हें अंग्रेजी भाषा का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। साथ ही आवेदक को संबंधित ट्रेड में प्रशिक्षण पूरा करना होगा या अभ्यर्थी ने सेना, नौसेना और वायु सेना की तकनीकी शाखा में दो साल की नियमित सेवा के साथ मैकेनिक या किसी समकक्ष पदके रूप में कार्य किया हो। आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष है।

चयनित अभ्यर्थी को किन कामों की निभानी होगी जिम्मेदारी 

भारतीय नौसेना की ट्रेड्समैन भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को संबंधित ट्रेड के कार्य को करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, जिसमें उसने आईटीआई किया होगा। इसके अलावा नॉन-टेक्निकल कामों को भी पूरा करना पड़ सकता है।   

कितनी मिलेगी सैलरी 

इंडियन नेवी की इस भर्ती प्रक्रिया के अंतगर्त जिन उम्मीदवारों को अंतिम रूप से सफल माना जाएगा। ऐसे सभी चयनित उम्मीदवारों को न्यूनतम 19,900 से लेकर अधितकम 63,200 रुपए तक का वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा सेना के जवानों को नियमानुसार लागू किए जाने वाले अन्य भत्तों व सुविधाओं का भी पूरा लाभ दिया जाता है। 

ऐसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहलीबार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें