फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB NTPC Exam 2022: अगर अभ्यर्थियों की मांगें मानी गई तो कटऑफ में कितने अंको की हो सकती है गिरावट, जानें यहाँ

Mon, 07 Feb 2022 03:06 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

रेलवे भर्ती बोर्ड ने NTPC भर्ती के लिए 15 से 19 फरवरी के बीच होने वाली CBT 2 का आयोजन रद्द कर दिया है। इस भर्ती के लिए CBT 1 का आयोजन सात फेज में किया गया था और आखिरी फेज की परीक्षा 31 जुलाई 2021 को समाप्त हुई थी।
 
विज्ञापन
RRB - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेलवे में नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के 35,277 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) 1 में शामिल होने वाले अभ्यर्थी रेलवे द्वारा गठित कमिटी के समझ अपनी समस्याएं 16 फरवरी 2022 तक दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद ये कमिटी रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)को अपने सुझाव चार मार्च तक सौंपेगी। इस भर्ती के लिए CBT 1 का आयोजन सात फेज में किया गया था और आखिरी फेज की परीक्षा 31 जुलाई 2021 को समाप्त हुई थी। इसके बाद RRBने इस परीक्षा का रिजल्ट 14 और 15 जनवरी 2022 को जारी किया था। इस परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद से ही इसपर काफी विवाद हो रहा है। वहीं, अगर आपने भी इस भर्ती के CBT 1 में हिस्सा लिया है और अब इसके CBT 2 की तैयारी कर रहे हैं तो नियमित अभ्यास के लिए आप FREE RRB NTPC 20 Mock Test Series- Attempt Now की सहायता ले सकते हैं।

क्या है पूरा मामला :

NTPC भर्ती के CBT 1 में शामिल होने वाले अभ्यर्थी इसके रिजल्ट से नाखुश हैं और वो रेलवे से इसमें सुधार करने की मांग कर रहे हैं। दरअसल अभ्यर्थियों का कहना है  की CBT 2के लिए कुल रिक्तियों की संख्या के 20 गुना अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाना था। लेकिन, RRB ने एक ही अभ्यर्थी को कई पोस्ट्स के लिए शॉर्टलिस्ट किया है और इस वजह से CBT 2 के लिए क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या काफी कम हो गई है। RRB द्वारा CBT 1का रिजल्ट जारी किए जाने के बाद अभ्यर्थियों ने देश के कई शहरों में उग्र विरोध प्रदर्शन भी किया था। इसी के बाद रेलवे ने 15 फरवरी 2022 से 19 फरवरी तक होने वाली CBT 2 की परीक्षा स्थगित करते हुए अभ्यर्थियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए एक उच्चस्तरीय कमिटी का गठन किया है। अभ्यर्थी अपनी समस्याएं 16फरवरी तक इस कमिटी के समझ दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें 
RRB NTPC Syllabus
RRB NTPC Salary
RRB NTPC Previous Year Paper

अभ्यर्थियों की मांगे मानने के बाद कट ऑफ पर क्या होगा असर :

अगर RRB इस परीक्षा के रिजल्ट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों की बात मानते हुए और अधिक अभ्यर्थियों को CBT 2 में शामिल होने का मौका देती है तो इसके कट ऑफ में गिरावट देखने को मिलेगी। यह उम्मीद जताई जा रही है कि RRB द्वारा और अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में शामिल होने का मौका देने के बाद कट ऑफ स्कोर 4 से 5 मार्क्स तक कम हो सकता है। हालांकि, RRB अभ्यर्थियों की मांगे मानेगी या नहीं,इस संबंध में अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए अभ्यर्थियों को RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप रेलवे की विभिन्न भर्तियों या UP लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल, रेलवे ग्रुप D जैसी अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं,तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। इन कोर्सेस से जुड़ कर कई अभ्यर्थियों ने पहली ही बार में प्रतियोगी परीक्षाओं को क्रैक किया है और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार किया है। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें