फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी के अवसर, 31 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

Sun, 26 Jul 2020 10:04 AM IST
Tanuja Yadav जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
jobs
विज्ञापन

अगर आप 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी करने की चाहत रखते हैं तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। राजस्थान हाईकोर्ट में ड्राइवरों के लिए वैकेंसी निकली हैं, अगर आप यहां नौकरी करना चाहते हैं तो 31 जुलाई 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान हाईकोर्ट की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में इसकी जानकारी दी गई है।

विज्ञापन


कितन पदों के लिए निकाली हैं वैकेंसी?

  • राजस्थान हाई कोर्ट के ड्राइवर - 35 पद
  • राजस्थान ज्यूडिशियल एकेडमी - 3 पद
  • राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण - 3 पद
  • जिला न्यायालयों - 31 पद

नौकरी के लिए योग्यता की आवश्यकता
इन पदों के लिए उम्मीदवारों का 12वीं पास होना जरूरी है और उम्मीदवारों के पास एमएलवी या ट्रांसपोर्ट व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस भी होना जरूरी है।

आयु सीमा
इन पदों पर उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 साल से लेकर 40 साल निर्धारित की गई है।

आवेदन के लिए शुल्क

  • जनरल या सामान्य उम्मीदवारों के लिए - 400 रुपये
  • राजस्थान के एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए - 250 रुपये

आवेदन करने की प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जुलाई 2020 से लागू होगी और आवेदन की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2020 है। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए होगा।

कितना होगा वेतनमान
इन पदों के उम्मीदवारों को लेवल-5 के आधार पर वेतन दिया जाएगा। इनकी सैलरी 20,800 रुपये से लेकर 65,900 रुपये प्रति माह होगी। 

आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें - https://hcraj.nic.in/hcraj/hcraj_admin/uploadfile/recruitment/driver202090.pdf

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें - https://hcraj.nic.in/hcraj/ 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें