उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8,085 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। ये सात जनवरी 2022 से शुरू हुई है और 28 जनवरी 2022 तक चलेगी। राज्य में इससे पहले लेखपाल के पदों पर 2015 में भर्ती की गई थी। वर्तमान लेखपाल भर्ती की चयन प्रक्रिया में थोड़ा बदलाव भी किया गया है और साथ ही इस भर्ती में सिर्फ प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थी ही शामिल हो सकेंगे। अगर आपने भी PET में हिस्सा लिया है और अब लेखपाल भर्ती की तैयारी कर रहे हैं तो आप अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता के FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now की सहायता ले सकते हैं।
सिर्फ इन्हीं अभ्यर्थियों को मिलेगा आरक्षण का लाभ :
राज्य में लेखपाल के 8,085 पदों पर होने जा रही भर्ती में सिर्फ उन्हीं अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ मिल सकेगा जो उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक लेखपाल भर्ती में आरक्षण तथा उम्र सीमा में छूट का लाभ सिर्फ उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों को ही दिया जाएगा। 8,085 पदों पर होने वाली भर्ती में राज्य के आरक्षण के नियमों के अनुसार 1690 पद एससी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए, 152 पद एसटी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए, 2174 पद ओबीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए और 798 पद ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित है। जबकि अनारक्षित पदों की संख्या 3,271 है।
महिलाओं के लिए कितनी सीटें हैं आरक्षित :
लेखपाल के 8,085 पदों पर होने वाली भर्ती में महिलाओं के लिए भी सीटें आरक्षित हैं। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती में महिलाओं को 20फीसदी क्षैतिज आरक्षण का लाभ दिया गया है और लेखपाल के 8085 पदों पर होने वाली भर्ती में से 1604 पद महिलाओं के लिए आरक्षित है। हालांकि,इस आरक्षण का लाभ सिर्फ उत्तर प्रदेश की महिलाओं को ही मिलेगा।
UPSSSC में 2500+ भर्तियां
आगे पढ़ें