फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Group D Exam 2022 : लाखों अभ्यर्थियों को है इस भर्ती से उम्मीद, जानें परीक्षा की तारीख तथा एडमिट कार्ड को लेकर क्या है अपडेट

Sat, 30 Apr 2022 02:32 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

Group D Exam 2022 : लाखों अभ्यर्थियों को है इस भर्ती से उम्मीद, जानें परीक्षा की तारीख तथा एडमिट कार्ड को लेकर क्या है अपडेट
 
विज्ञापन
RRB - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख रिक्त पदों को भरने के लिए इसी साल जुलाई के महीने से परीक्षा शुरू हो सकती है। 2019 की शुरुआत में निकलीइस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट(CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), मेडिकल टेस्ट तथा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में हिस्सा लेना होगा। कोरोना महामारी से पहले निकली इस भर्ती मेंमहामारी तथा अन्य विवादों की वजह से काफी विलंब हुआ है। इसलिए अभ्यर्थी इस बार इसके सही समय पर शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, अगर आपभी ग्रुप D भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप RRB GROUP-D Online Live Classes 2021 की सहायता ले सकते हैं और इन क्लासेस के जरिए इस बचे हुए समय में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार कर सकते हैं।

इस भर्ती से जुड़ी है लाखों अभ्यर्थियों की उम्मीद :

ग्रुप D की यह भर्ती देश ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक है और इसके जरिये एक लाख से भी अधिक पदों पर भर्ती की जानी है। इसभर्ती में हिस्सा लेने के लिए 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है और रिक्तियों की संख्या काफी अधिक होने की वजह से इन अभ्यर्थियों को इस भर्ती सेकाफी उम्मीद है। हालांकि, रेलवे द्वारा इस भर्ती में काफी विलंब किये जाने से अभ्यर्थी परेशान हैं और वे इसके लिए जल्द चयन प्रक्रिया आयोजित करकेनौकरी देने की मांग कर रहे हैं।

परीक्षा की तारीख तथा एडमिट कार्ड को लेकर क्या है अपडेट :

रेलवे ने इस भर्ती के लिए जुलाई से परीक्षा शुरू करने की बात तो कही है, लेकिन परीक्षा की तारीख को लेकर अभी तक कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी गईहै। वहीं, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेलवे इस भर्ती के लिये परीक्षा की तारीखों का ऐलान अगले कुछ दिनों के भीतर या NTPC भर्ती के CBT 2का आयोजन पूरा होने के बाद कर सकती है। परीक्षा की तारीखों का ऐलान होने के बाद रेलवे परीक्षा से 10 दिनों पहले अभ्यर्थियों को उनकी परीक्षा कीतारीख तथा शहर की जानकारी दे सकती है। जबकि अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिनों पहले जारी किया जा सकता है। हालांकि इस संबंध मेंअभी तक रेलवे ने कोई भी सूचना नहीं दी है। इसलिए अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे कीविभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जा रही है। सफलता द्वारा इन परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कई कोर्सेस चलाए जा रहे हैं। आप safalta app डाउनलोड करके इनकोर्सेस से जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की एवं बेहतर तैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप औरअपनी तैयारी को दीजिये सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें