महत्वपूर्ण तिथियां
इस भर्ती से जुड़ी प्रमुख तिथियां इस प्रकार हैं:
- नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 10 अप्रैल 2026
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 10 अप्रैल 2026
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 9 मई 2026
योग्यता मानदंड
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में पीएचडी (PhD) की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही, पिछली डिग्री में प्रथम श्रेणी या समकक्ष ग्रेड होना चाहिए और शैक्षणिक रिकॉर्ड लगातार अच्छा होना चाहिए।
यदि किसी उम्मीदवार की पीएचडी किसी अन्य क्षेत्र में है, लेकिन उसका हालिया शोध कार्य विज्ञापित क्षेत्र से संबंधित है, तो वह भी आवेदन के लिए पात्र होगा।
आयु सीमा
पद के अनुसार आयु सीमा निम्न प्रकार है:
- असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-II: अधिमानतः 35 वर्ष से कम
- असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-I: अधिमानतः 38 वर्ष से कम
- एसोसिएट प्रोफेसर: अधिमानतः 45 वर्ष से कम
आरक्षित वर्ग (एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी/पूर्व सैनिक) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
राष्ट्रीयता: आवेदक का भारतीय नागरिक होना आवश्यक है या जैसा कि आधिकारिक अधिसूचना में उल्लेखित हो।
चयन प्रक्रिया: इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन केवल इंटरव्यू (साक्षात्कार) के आधार पर किया जाएगा।
आधिकारिक नोटिस देखें...
आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:
- आईआईटी तिरुपति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- Faculty Recruitment 2026 लिंक खोजें।
- आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
- Apply Online पर क्लिक करें।
- ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।
- आवेदन फॉर्म में सही जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेज (फोटो, हस्ताक्षर, प्रमाण पत्र) अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।