IIT Kanpur Recruitment आयु सीमा
ग्रुप ए के लिए असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, असिस्टेंट रजिस्ट्रार [पी के केलकर पुस्तकालय], असिस्टेंट रजिस्ट्रार पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा २१ से ४५ साल निर्धा्रित की गई है। जबकि ग्रुप बी के लिए मेडिकल ऑफिसर, जूनियर इंजीनियर, जूनियर टेक्निकल सुपरीटेंडेंट, फिजिकल ट्रेंनिंग इंस्ट्रक्टर, स्टाफ नर्स के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा २१ से ३५ साल निर्धा्रित की गई है। वहीं जूनियर टेक्नीशियन के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा २१ से ३० साल निर्धा्रित की गई है।
IIT Kanpur Recruitment आवेदन शुल्क
ग्रुप ए के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये और एससी और एसटी उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं ग्रुप बी के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 700 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।
IIT Kanpur Recruitment सैलरी
लेवल १० के तहत असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, मेडिकल ऑफिसर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 56100 से 177500 रुपये का वेतन मिलेगा।
लेवल छह के तहत जूनियर इंजीनियर, जूनियर टेक्निकल सुपरीटेंडेंट, पीटीआई, स्टाफ नर्स के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 35400 से 1,12,400 रुपये का वेतन मिलेगा।
लेवल तीन के तहत जूनियर टेक्नीशियन के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 21700 से 69100 रुपये का वेतन मिलेगा।