फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT Non Teaching Jobs 2025: आईआईटी कानपुर में गैर शिक्षण के विभिन्न पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन

Sun, 29 Dec 2024 10:42 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IIT Kanpur Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कानपुर में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कानपुर अधीक्षण अभियंता, कार्यकारी अभियंता, सहायक रजिस्ट्रार सहित अन्य कई पदों को भरा जाएगा। 
विज्ञापन
Jobs - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIT Kanpur Non Teaching Recruitment 2025: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर में विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। आईआईटी कानपुर ने गैर शिक्षण के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए पात्र और इच्छुक उम्मीदवार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। उल्लिखित पदों के लिए रिक्तियां प्रतिनियुक्ति/नियमित/अनुबंध के आधार पर भरी जाएंगी। 

विज्ञापन

 
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर, 2024 से जारी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2025 है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य ग्रुप ए, बी और सी के 34 रिक्त पदों को भरना है। जिसमें कानपुर अधीक्षण अभियंता, कार्यकारी अभियंता, सहायक रजिस्ट्रार सहित अन्य कई पद शामिल है। 

Vacancy Details: रिक्ति विवरण

 
पोस्ट नाम रिक्तियां समूह
वरिष्ठ अधीक्षण अभियंता 01 समूह ए
अधीक्षण अभियंता 02 समूह ए
उप पंजीयक 02 समूह ए
अधिशाषी अभियंता 02 समूह ए
सहायक परामर्शदाता 03 समूह ए
सहायक रजिस्ट्रार 01 समूह ए
सहायक रजिस्ट्रार (पुस्तकालय) 01 समूह ए
हॉल प्रबंधन अधिकारी 01 समूह ए
मेडिकल अधिकारी 02 समूह ए
सहायक सुरक्षा अधिकारी 02 ग्रुप बी
सहायक खेल अधिकारी 02 ग्रुप बी
जूनियर तकनीकी अधीक्षक 03 ग्रुप बी
जूनियर सहायक 12 ग्रुप सी

कौन कर सकता है आवेदन?

  • शैक्षिक योग्यता: आईआईटी कानपुर की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से बीपीएड, बीएससी, बीई/बीटेक, स्नातक, एमसीए, एमएससी, एमफिल, एमए, एमबीबीएस, एमडी/एमएस, मास्टर्स डिग्री, पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होना चाहिए।
  • आयु सीमा: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर भर्ती अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार की अधिकतम आयु 26-12-2024 तक 57 वर्ष होनी चाहिए।

ग्रुप ए पदों के लिए आवेदन शुल्क


इन पदों के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी और एसटी उम्मीदवारों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि पीडब्ल्यूडी और महिला अभ्यर्थियों का आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है। 
 

ग्रुप बी, सी पदों के लिए आवेदन शुल्क

इन पदों के लिए अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 700 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी और एसटी उम्मीदवारों को 350 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि पीडब्ल्यूडी और महिला अभ्यर्थियों का आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है। 
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iitk.ac.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Vacancies लिकं पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, Vacancies in Administrative and Technical Cadre पर क्लिक करें।
  • यहां आवेदन लिकं पर जाएं और गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद सभी स्टेप्स को फॉलो करते हुए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें