IIT Kanpur Recruitment 2020: आईआईटी कानपुर में कई पदों के लिए भर्तियां हो रही हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी जल्द ही इन पदों के लिए आवेदन करें। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर ने 21 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी असिस्टेंट प्रोफेसर, स्टुडेंट्स काउंसलर, करियर डेवलपमेंट ऑफिसर, जूनियर सुप्रींडेंट, जूनियर असिस्टेंट और जूनियर टेक्निशियन आदि पदों के लिए अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।