फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू भर्ती: गैर-शिक्षण पदों निकलीं ढेरों नौकरियां, कौन कर सकता है आवेदन और कितना लगेगा शुल्क? जानें

Wed, 26 Aug 2026 02:53 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IIT BHU Non-Teaching Recruitment: आईआईटी बीएचयू ने गैर-शिक्षण पदों पर 55 रिक्तियों के लिए भर्ती निकाली है। अलग-अलग पदों के लिए योग्यता और आयु सीमा तय है, जबकि आवेदन शुल्क पद और वर्ग के अनुसार लगेगा।
विज्ञापन
बनारस हिंदी विश्वविद्यालय, BHU - फोटो : X (@bhupro)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIT BHU Non-Teaching Recruitment 2026: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT BHU), वाराणसी ने गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत प्रशासनिक, तकनीकी, पुस्तकालय, इंजीनियरिंग और राजभाषा कैडर में कुल 55 पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 24 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक SAMARTH पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

देखें रिक्तियां और योग्यता

पद रिक्तियां अधिकतम आयु जरूरी योग्यता
जूनियर सुपरिटेंडेंट 21 35 वर्ष किसी भी विषय में 55% अंकों के साथ स्नातक डिग्री और संबंधित कार्य का अनुभव। एमएस वर्ड, एक्सेल और पावरपॉइंट का ज्ञान जरूरी।
जूनियर तकनीशियन ग्रुप-I 4 27 वर्ष रसायन विज्ञान या भौतिक विज्ञान के साथ 55% अंकों में स्नातक डिग्री। एमएस ऑफिस का ज्ञान जरूरी।
जूनियर तकनीशियन ग्रुप-II 11 27 वर्ष मैकेनिकल, मेटलर्जिकल, सिरेमिक या मटेरियल साइंस में 55% अंकों के साथ इंजीनियरिंग डिग्री। डिप्लोमा वालों के लिए 1 साल का अनुभव जरूरी।
जूनियर तकनीशियन ग्रुप-III 3 27 वर्ष इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स में 55% अंकों के साथ इंजीनियरिंग डिग्री। डिप्लोमा वालों के लिए 1 साल का अनुभव जरूरी।
जूनियर तकनीशियन ग्रुप-IV 4 27 वर्ष सिविल, माइनिंग, आर्किटेक्चर, प्लानिंग या डिजाइन से संबंधित डिग्री/डिप्लोमा। डिप्लोमा वालों के लिए 1 साल का अनुभव जरूरी।
जूनियर तकनीशियन ग्रुप-V 4 27 वर्ष कंप्यूटर साइंस/आईटी में 55% अंकों के साथ इंजीनियरिंग डिग्री। डिप्लोमा वालों के लिए 1 साल का अनुभव जरूरी।
जूनियर लाइब्रेरी असिस्टेंट 2 30 वर्ष लाइब्रेरी एवं सूचना विज्ञान में 55% अंकों के साथ डिग्री/डिप्लोमा या संबंधित एम.लिब. डिग्री।
सहायक अभियंता 2 40 वर्ष सिविल/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा और पद के अनुसार 5 से 8 वर्ष का अनुभव।
जूनियर इंजीनियर 3 35 वर्ष सिविल इंजीनियरिंग में 55% अंकों के साथ बीई/बीटेक और 2 वर्ष का अनुभव। डिप्लोमा वालों के लिए 3 वर्ष का अनुभव जरूरी।
कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी 1 35 वर्ष हिंदी में स्नातक डिग्री और हिंदी-अंग्रेजी अनुवाद में 3 वर्ष का अनुभव। अनुवाद से जुड़ा डिप्लोमा व हिंदी सॉफ्टवेयर का ज्ञान वांछनीय।
कुल 55 - -

विज्ञापन

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

समूह-B के पदों के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये और समूह-C के पदों के लिए 250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क माफ किया गया है।

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवार की योग्यता आवेदन की अंतिम तिथि तक मान्य होनी चाहिए। केवल पात्र होने से चयन प्रक्रिया में शामिल होने की गारंटी नहीं होगी। संस्थान जरूरत के अनुसार स्क्रीनिंग टेस्ट, लिखित परीक्षा, प्रस्तुति, समूह चर्चा या व्यक्तिगत साक्षात्कार के जरिए उम्मीदवारों का चयन कर सकता है। योग्यता, अनुभव और प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को चुना जाएगा। संस्थान जरूरत पड़ने पर नियमित पद की जगह संविदा पर भी नियुक्ति दे सकता है। 
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आप आईआईटी बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • SAMARTH पोर्टल पर दिए गए भर्ती आवेदन लिंक को खोलें।
  • रजिस्ट्रेशन करके आवेदन फॉर्म में लॉगिन करें।
  • मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म को ध्यान से जांचकर सबमिट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें