कौन कर सकता है आवेदन
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के लिए कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक डिग्री और कंप्यूटर दक्षता अनिवार्य है, जबकि जूनियर असिस्टेंट के पद के लिए 50% अंकों के साथ स्नातक डिग्री और प्रासंगिक अनुभव जरूरी है।
अन्य पदों में जूनियर तकनीकी सहायक के लिए 55% अंकों के साथ बी.एससी., बी.टेक या डिप्लोमा आवश्यक है। लैब सहायक पद पर भर्ती के लिए बी.एससी. में कम से कम 50% अंक जरूरी हैं। नर्सिंग सहायक के लिए बी.एससी. नर्सिंग पंजीकरण और 5 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है। अटेंडेंट पद के लिए उम्मीदवार के पास मैट्रिकुलेशन या डिप्लोमा और प्रासंगिक अनुभव होना चाहिए।
आयु सीमा पदानुसार निर्धारित की गई है। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट और नर्सिंग सहायक पदों के लिए अधिकतम आयु 33 वर्ष है, जबकि कनिष्ठ सहायक और लैब सहायक के लिए 30 वर्ष, और जूनियर तकनीकी सहायक तथा परिचारक के लिए 32 वर्ष तय की गई है।
Application Fee: आवेदन शुल्क
फॉर्म जमा करने के बाद उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क ऑनलाइन भुगतान करना होगा। यह शुल्क अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग, महिला और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए छूट के साथ लागू नहीं है।
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवारों को पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होगा और ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा। यदि लागू हो तो 500 का आवेदन शुल्क भी ऑनलाइन भुगतान करना होगा। यह शुल्क कुछ श्रेणियों जैसे SC/ST, दिव्यांग, महिला और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों पर लागू नहीं होता।
ऑनलाइन आवेदन करने के बाद, उम्मीदवारों को आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी आवश्यक दस्तावेजों के साथ डाक द्वारा भेजनी होगी। हार्ड कॉपी इस पते पर भेजें: रजिस्ट्रार, IISER TVM, Maruthamala PO, Vithura, Thiruvananthapuram - 695551।
देखें आधिकारिक नोटिस