विभिन्न विभागों में होगी भर्ती
यह भर्ती नेचुरल साइंसेज, इंजीनियरिंग साइंसेज और ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज के विभिन्न विभागों में की जाएगी।
- नेचुरल साइंसेज के अंतर्गत बायोलॉजिकल साइंसेज, केमिस्ट्री, फिजिक्स, मैथमेटिक्स और अर्थ एंड एनवायरमेंटल साइंसेज शामिल हैं।
- इंजीनियरिंग साइंसेज में केमिकल इंजीनियरिंग, डेटा साइंस एंड इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एंड कंप्यूटर साइंस विभागों में पद उपलब्ध हैं।
- इसके अलावा इकोनॉमिक साइंसेज और ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज में भी भर्ती की जाएगी।
अतिरिक्त सुविधाएं और रीइंबर्समेंट
आईआईएसईआर भोपाल में चयनित फैकल्टी को वेतन के अलावा कई आकर्षक सुविधाएं भी दी जाएंगी। इनमें महंगाई भत्ता (DA), एचआरए, ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TA) और टेलीफोन रीइंबर्समेंट शामिल है। संस्थान की ओर से कैंपस में आवास उपलब्ध कराया जाएगा और यदि आवास उपलब्ध न हो तो नियमानुसार एचआरए दिया जाएगा।
इसके अलावा फैकल्टी सदस्य न्यू पेंशन स्कीम (NPS) के तहत आएंगे, जिसमें संस्थान की ओर से बेसिक वेतन और डीए का 14 प्रतिशत योगदान किया जाएगा।
- देश के भीतर से जॉइन करने वाले उम्मीदवारों को 75,000 रुपये तक और विदेश से आने वालों को 1,25,000 रुपये तक का शिफ्टिंग खर्च (Moving Expenses) रीइंबर्स किया जाएगा।
- हर फैकल्टी सदस्य को प्रति वर्ष 1,00,000 रुपये की सीपीडीए (Cumulative Professional Development Allowance) भी दी जाएगी, जिसका उपयोग राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, प्रोफेशनल मेंबरशिप और किताबें खरीदने में किया जा सकता है।
- इसके साथ ही एलटीसी, चिकित्सा प्रतिपूर्ति और बच्चों की शिक्षा भत्ता जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी।
चयन प्रक्रिया और आवेदन
उम्मीदवारों का चयन विभागीय स्क्रीनिंग, सेमिनार/इंटरैक्शन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। यह भर्ती प्रक्रिया रोलिंग आधार पर होगी, यानी कोई अंतिम तिथि तय नहीं है। इच्छुक उम्मीदवार recruitment.iiserb.ac.in/faculty पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जारी आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार, यह भर्ती रोलिंग आधार (Rolling Advertisement) पर की जा रही है। इसका मतलब यह है कि आवेदन शुरू होने या समाप्त होने की कोई निश्चित अंतिम तिथि तय नहीं की गई है। योग्य उम्मीदवार वर्ष भर कभी भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, विभिन्न विभागों द्वारा शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार आवश्यकतानुसार समय-समय पर किए जाएंगे।
इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे देर न करें और जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि समय पर स्क्रीनिंग और इंटरव्यू में शामिल होने का मौका मिल सके।