फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IISc Vacancy 2026: इंस्ट्रक्टर और प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-I समेत कई पदों पर भर्ती, मिलेगा शानदार वेतन; जानें डिटेल

Sat, 20 Jun 2026 11:24 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IISc Recruitment 2026: भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु ने टीचिंग असिस्टेंट, सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर, इंस्ट्रक्टर और प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-I समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 34 अस्थायी रिक्तियों को भरा जाएगा।
विज्ञापन
IISc - फोटो : Official Website
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IISc Vacancy 2026: भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु (Indian Institute of Science) ने 19 जून 2026 को अपने स्नातक (UG) कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए तीन अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की हैं। संस्थान ने प्रशिक्षक (Instructor), परियोजना वैज्ञानिक-I (Project Scientist-I), सिस्टम प्रशासक (System Administrator) तथा शिक्षण सहायक (Teaching Assistant) के कुल 34 अस्थायी पदों पर योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन


इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी IISc के आधिकारिक भर्ती पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

क्या है आवेदन के लिए योग्यता?

पद का नाम पद योग्यता
प्रशिक्षक (भौतिकी) 1 भौतिकी में PhD + 2 वर्ष अनुभव
प्रशिक्षक (मानविकी) 2 समाजशास्त्र/राजनीति विज्ञान/इतिहास/अर्थशास्त्र में PhD + 2 वर्ष अनुभव
गणित प्रशिक्षक 2 गणित में PhD + 2 वर्ष अनुभव
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-I (इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स) 1 संबंधित विषय में PhD या मास्टर डिग्री
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-I (कंप्यूटर साइंस) 1 कंप्यूटर साइंस में PhD या मास्टर डिग्री
प्रशिक्षक (एयरोस्पेस इंजीनियरिंग) 2 एयरोस्पेस/एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में PhD + 2 वर्ष अनुभव
प्रशिक्षक (मैकेनिक्स एवं कंप्यूटिंग) 2 संबंधित विषय में PhD + 2 वर्ष अनुभव

सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर

पद पद संख्या योग्यता
सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर/एग्जीक्यूटिव मैनेजर 02 कंप्यूटर साइंस/आईटी में BE/BTech
 

टीचिंग असिस्टेंट

विषय पद संख्या योग्यता
रसायन विज्ञान 04  एमएससी (रसायन विज्ञान)
जीव विज्ञान 01 एमएससी (जीव विज्ञान)
पृथ्वी एवं पर्यावरण विज्ञान 01 एमएससी/बीटेक/एमटेक
इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स 01 एमएससी/बीई/बीटेक
मटेरियल इंजीनियरिंग 01 एमएससी या बीई/बीटेक
भौतिक विज्ञान 07 एमएससी (भौतिकी)
एयरोस्पेस इंजीनियरिंग 03 बीई/बीटेक (एयरोस्पेस)
मैकेनिक्स एवं कंप्यूटिंग 03 बीई/बीटेक
विज्ञापन

कितना मिलेगा वेतन?

  • इंस्ट्रक्टर और प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-I पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 67,000 प्रति माह वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा, नियमानुसार HRA (हाउस रेंट अलाउंस) का लाभ भी मिलेगा।
  • सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर पद पर 1 वर्ष के अनुभव वाले उम्मीदवारों को 56,000 प्रति माह + HRA दिया जाएगा। वहीं, 2 वर्ष या उससे अधिक अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को 62,000 प्रति माह + HRA का वेतन मिलेगा।
  • टीचिंग असिस्टेंट पद के लिए सामान्य उम्मीदवारों को 31,000 प्रति माह + HRA मिलेगा, जो दो वर्ष बाद बढ़कर 34,000 + HRA हो जाएगा। वहीं, NET या GATE के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को 37,000 प्रति माह + HRA मिलेगा, जो दो वर्ष बाद 42,000 + HRA प्रति माह तक बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें