फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIIT Una Job: आईआईआईटी ऊना में निकली प्रशासनिक अधिकारी और इंजीनियर की भर्ती, जानें आवेदन के लिए जरूरी योग्यता

Mon, 30 Mar 2026 11:24 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IIIT Una Vacancy: आईआईआईटी ऊना ने प्रशासनिक अधिकारी और असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित योग्यता पूरी कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
IIIT Una Recruitment - फोटो : https://iiitu.ac.in/
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIIT Una Recruitment 2026: भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय महत्व के संस्थान (IIIT Una) ने गैर-शिक्षण पदों के लिए आउटसोर्स स्टाफ भर्ती की घोषणा की है। संस्थान ने सहायक प्रशासनिक अधिकारी (AAO) और सहायक अभियंता (तकनीकी) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित करते हुए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है।
विज्ञापन


इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित गूगल फॉर्म लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026 तय की गई है।

कौन कर सकता है आवेदन?

  • सहायक प्रशासनिक अधिकारी: इस पद के लिए उम्मीदवार के पास मास्टर डिग्री में न्यूनतम 55% अंक होना अनिवार्य है। इसके साथ ही किसी प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान में कम से कम 2 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए, जिससे उम्मीदवार प्रशासनिक कार्यों को प्रभावी ढंग से संभाल सके।
  • सहायक प्रशासनिक अधिकारी (वित्त/लेखा): इस पद के लिए आपके पास संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए और उसमें कम से कम 55% अंक होने चाहिए। साथ ही किसी अच्छे शैक्षणिक संस्थान में 2 साल का काम का अनुभव जरूरी है। उम्मीदवार को किसी कॉलेज या संस्थान के फाइनेंस (वित्त) और अकाउंट (लेखा) विभाग में कम से कम 2 साल काम करने का अनुभव होना चाहिए।
  • सहायक अभियंता (तकनीकी) - प्रोग्रामर / नेटवर्क इंजीनियर: अगर आपने संबंधित विषय में M.E./M.Tech किया है और उसमें कम से कम 60% अंक हैं, तो आपको 1 साल का अनुभव होना चाहिए या फिर अगर आपने B.E./B.Tech किया है और उसमें कम से कम 60% अंक हैं, तो आपको 3 साल का अनुभव होना जरूरी है।
विज्ञापन

कैसे होगा चयन?

  • शॉर्टलिस्टिंग: सबसे पहले सभी आवेदन फॉर्म की जांच की जाएगी। इसमें देखा जाएगा कि उम्मीदवार जरूरी योग्यता पूरी करता है या नहीं। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों की सूची 13 अप्रैल 2026 को जारी की जाएगी।
  • परीक्षा/साक्षात्कार: शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 18 अप्रैल 2026 को परीक्षा और/या इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसी के आधार पर आगे चयन की प्रक्रिया होगी।
  • अंतिम चयन: अंतिम चयन उम्मीदवार के परीक्षा या इंटरव्यू में प्रदर्शन और तय की गई योग्यता को पूरा करने के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें