IIFCL Assistant Manager Eligibility: पात्रता और आयु सीमा
योग्यता:
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, वित्तीय क्षेत्र, बैंकों, वित्तीय संस्थानों या सार्वजनिक उपक्रमों में अधिकारी स्तर पर न्यूनतम 1 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है।
आयु सीमा:
उम्मीदवार की आयु 21 से 31 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
चरIIFCL Selection Process: चयन प्रक्रिया
IIFCL भर्ती प्रक्रिया में निम्नण शामिल हैं:
- प्रारंभिक स्क्रीनिंग: इसमें पात्रता और योग्यता की जांच की जाएगी।
- लिखित परीक्षा: इसमें गणितीय योग्यता, अंग्रेजी भाषा, समसामयिक घटनाएं, तर्कशक्ति और परियोजना वित्त जैसे डोमेन ज्ञान का परीक्षण किया जाएगा।
- व्यवहार परीक्षण: इस चरण में, उम्मीदवार की भूमिका-विशिष्ट व्यक्तित्व और व्यवहार का आकलन किया जाएगा।
- साक्षात्कार: अंतिम चरण में, उम्मीदवार के अनुभव और पेशेवर ज्ञान के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा।
वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को ₹28,150 से ₹55,600 तक का मासिक वेतन मिलेगा।
आवेदन शुल्क
- सामान्य/ओबीसी/EWS: ₹600
- एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी: शून्य
नोट: शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा और यह गैर-वापसी योग्य है।