आवेदन के लिए जरूरी पात्रता
तकनीशियन अप्रेंटिस पद के लिए उम्मीदवार का प्रासंगिक इंजीनियरिंग अनुशासन में पूर्णकालिक डिप्लोमा होना आवश्यक है। स्नातक प्रशिक्षु पद के लिए प्रासंगिक विषय में पूर्णकालिक डिग्री (बीई/बी.टेक/बीएससी/बी.कॉम/बीएलआईएस) होना अनिवार्य है। केवल 2023, 2024 या 2025 में उत्तीर्ण उम्मीदवार ही इस भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे।
डिप्लोमा अप्रेंटिस पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष निर्धारित है। स्नातक प्रशिक्षु पद के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 26 वर्ष निर्धारित की गई है। सरकारी नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट लागू होगी।
चयन प्रक्रिया और प्रशिक्षण
एनआईओटी भर्ती 2025 के तहत अप्रेंटिस पदों के लिए चयन प्रक्रिया वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से पूरी की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को निर्धारित दिन इंटरव्यू में उपस्थित होना अनिवार्य है।
चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिसके दौरान उन्हें मासिक वजीफा दिया जाएगा। सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने के बाद, अप्रेंटिस को बीओएटी (Board of Apprenticeship Training) द्वारा प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।
वॉक-इन इंटरव्यू का समय
एनआईओटी भर्ती 2025 के तहत अप्रेंटिस पदों के लिए चयन प्रक्रिया वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से पूरी की जाएगी। वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन 27 अक्तूबर 2025 को किया जाएगा, इंटरव्यू का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रहेगा और उम्मीदवारों को सुबह 8:30 बजे तक रिपोर्टिंग के लिए उपस्थित होना अनिवार्य है।
चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिसके दौरान उन्हें मासिक वजीफा दिया जाएगा। सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने के बाद, अप्रेंटिस को बीओएटी (Board of Apprenticeship Training) द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।
इतना मिलेगा मासिक वजीफा
तकनीशियन (डिप्लोमा) प्रशिक्षुओं को मासिक 12,000 रुपये का वजीफा मिलेगा, जिसमें से 4,000 रुपये सरकार द्वारा DBT योजना के तहत भुगतान किए जाएंगे। स्नातक (डिग्री) प्रशिक्षुओं के लिए मासिक वजीफा 13,000 रुपये निर्धारित है, जिसमें से 4,500 रुपये सरकार द्वारा DBT योजना के माध्यम से प्रदान किए जाएंगे।
आधिकारिक नोटिस