भारतीय सैन्यबलों में अफसर बनकर देश सेवा की चाह रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। आयोग ने NDA/NA II परीक्षा 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 18 मई 2022 से की है और अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेने के लिए सात जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस बार NDA/NA प्रवेश परीक्षा के जरिये NDA के लिए 370 और NA के लिए 30 अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। अभ्यर्थी UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, अगर आप भी सरकारी नौकरी के लिए NDA/NA या किसी और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप सफलता की मदद से अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं। अभ्यर्थी सफलता के NDA (2) 2022 Complete Batch की मदद से घर पर रहकर अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।
अपने नजदीक के शहर में देना चाहते हैं परीक्षा तो जल्द कर दें आवेदन :
अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं और आप चाहते हैं कि आपका परीक्षा केंद्र आपके नजदीकी शहर में हो तो आपको जल्द से जल्द आवेदन कर देना चाहिए। दरअसल इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपने हिसाब से परीक्षा का शहर चुनने की आजादी दी गई है। हालांकि अगर किसी परीक्षा केंद्र पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या तय सीमा से ज्यादा हो जाती है तो अभ्यर्थी वो परीक्षा केंद्र नहीं चुन सकेंगे। इसलिए अभ्यर्थियों को यह सलाह दी जाती है कि अगर आप अपनेनजदीकी शहर में परीक्षा देना चाहते हैं तो आप जल्द से जल्द आवेदन कर दें। NDA/NA परीक्षा के लिए UPSC किन शहरों में परीक्षा केंद्र बनाएगी, इसकी पूरी जानकारी नोटिफिकेशन में दी गई है।
कब और किस पैटर्न पर होगी परीक्षा :
UPSC द्वारा जारी किए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक लिखित परीक्षा का आयोजन चार सितंबर 2022 को किया जा सकता है। NDA की लिखित परीक्षा कुल 900 अंको की होती है जिसमें 300 अंक मैथ्स के और 600 अंक जनरल एबिलिटी टेस्ट केहोते हैं। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी और प्रत्येक गलत उतर के लिए उस प्रश्न के कुल अंको का 0.33 प्रतिशत अंक काटा जाएगा। इस परीक्षा में मैथ्स और जनरल एबिलिटी टेस्ट का पेपर अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा। मैथ्स के पेपर को हलकरने के लिए अभ्यर्थियों को ढाई घंटे का और जनरल एबिलिटी टेस्ट के पेपर को हल करने के लिए भी ढाई घंटे का समय मिलेगा। अभ्यर्थी एग्जाम पैटर्न तथा सिलेबस की पूरी जानकारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्टऔर वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप safalta app डाउनलोड करके भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की एवं बेहतर तैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिये सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिये सफलता की एक नई उड़ान।