उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही 26 हजार सिपाही पदों पर भर्ती कराई जा सकती है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने इस भर्ती से जुड़ी लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस महीने में पुलिस भर्ती बोर्ड को राज्य सरकार की ओर से हरी झंडी दिखाई जा सकती है जिसके बाद कुछ ही दिनों में कॉस्टेबल और फायरमैन के पदों पर कराई जाने वाली भर्ती का आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस भर्ती का नोटिफेकेशन जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। हालांकि इस संबंध में अभी तक आधिकारिक सूचना साझा नहीं की गई है। गौरतलब है कि यूपीपीआरपीबी की इस सिपाही भर्ती में लाखों की संख्या में पुरुष व महिला कैंडिडेट्स शामिल होंगे। लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी आरक्षी भर्ती से जुड़े किसी भी तरह के अपडेट के लिए यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करते रहें। वहीं अगर आप कॉन्स्टेबल भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं और इसके लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UP Police Constable Batch-Join Now बैच से जुड़कर इस एग्जाम की कंप्लीट तैयारी कर सकतेहैं।
क्या टैटू बने होने पर बन सकेंगे पुलिस में कॉस्टेबल?
यूपी पुलिस में सिपाही बनने का सपना रखने वाले अभ्यर्थियों को शरीर में धार्मिक, सांप्रदायिक, नस्लभेदी या अश्लील तरह के टैटू/चिन्हों को बनाने से बचना चाहिए। अक्सर सेना यापुलिस बल में इस तरह की आकृतियों को गलत माना जाता है। कई बार कैंडिडेट्स को इन कारणों के चलते चयन प्रक्रिया से बाहर भी कर दिया जाता है। लेकिन यदि टैटू पर कैंडिडेट कानाम है। माता-पिता या रिश्तेदार का नाम है तो ऐसे कैंडिडेट को भर्ती में ले लिया जाता है। हालांकि टैटू का आकार बहुत बड़ा नहीं होना चाहिए। इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिएअभ्यर्थियों को आरक्षी भर्ती के लिए जारी किए जाने वाले नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपीलेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लेंऔर सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।