फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Army Recruitment 2022: अगर देश सेवा करना है सपना तो सेना में कैसे शामिल हो सकते हैं आप, पूरी जानकारी देखें यहाँ

Thu, 12 May 2022 07:30 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

सेना में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बहुत अच्छा मौका आया है। सेना में अधिकरी बनने के लिए युवाओं के बीच NDA की परीक्षा काफी लोकप्रिय है।
विज्ञापन
सेना भर्ती - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेनाओं में गिनी जाती है और इसमें अभी तकरीबन 14 लाख सैनिक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सेना में शामिल होकर देश सेवा करना हर भारतीय का सपना होता है और देश की सुरक्षा करने वाले सैन्यबलों की नौकरी को समाज में एक खास इज्जत की नजर से देखा जाता है। अगर आप भी भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा करना चाहते हैं तो आपको इसमें हिस्सा लेने के लिए 10वीं से लेकर ग्रेजुएशन तक कई मौके मिलेंगे। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको इन्हीं मौकों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इसके बाद आप अपने लिए सही भर्ती का चयन करके सेना में शामिल हो सकते हैं और देश सेवा के अपने सपने को पूरा कर सकते हैं। वहीं, अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

10वीं के बाद सेना में शामिल होने के लिए इन भर्तियों में ले सकते हैं हिस्सा :

भारतीय सेना विभिन्न विभागों में सोल्जर जनरल ड्यूटी, सोल्जर नर्सिंग असिस्टेंट, सोल्जर क्लर्क, सोल्जर ट्रेड्समैन,  सोल्जर टेक्निकल सहित सिपाही पद पर अभ्यर्थियों की भर्ती के लिए पूरे भारत में रैली भर्ती आयोजित करती है। इन भर्तियों में पदों के अनुसार 8वीं और 10वीं पास अभ्यर्थी भी हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि इन भर्तियों का कोई नियत समय नहीं होता है। ये भर्तियां जरूरत के हिसाब से देश के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाती हैं। इन भर्तियों से संबंधित जानकारी सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर समय समय पर अपडेट की जाती है। अभ्यर्थी इसे वहीं से देख सकते हैं।

अफसर बनने में लिए इन भर्तियों में ले सकते हैं हिस्सा :

सेना में अफसर बनने के इच्छुक अभ्यर्थी 12वीं के बाद नेशनल डिफेंस एकेडेमी (NDA) प्रवेश परीक्षा में हिस्सा ले सकते हैं। यह प्रवेश परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। इसके अलावा जो छात्र भौतिक, रसायन विज्ञान और गणित विषयों के साथ 10+2 (12वीं) परीक्षा उतीर्ण कर चुके है वो 10+2 टेक्नीकल एंट्री स्कीम (TES) के लिए आवेदन कर सकते है। वहीं, अगर आप ग्रैजुएशन करने के बाद सेना में अधिकारी बनना चाहते हैं तो आप कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS) परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। यह परीक्षा साल में दो बार आयोजित होती है। इसके अलावा अगर आप इंजीनियरिंग के छात्र हैं तो आप इंडियन आर्मी टेक्निकल एंट्री फ़ॉर इंजीनियर के माध्यम से सेना में अधिकारी बन सकते हैं। इन प्रवेश परीक्षाओं में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को कुछ समय तक पढ़ाई तथा ट्रेनिंग करवाई जाती है और फिर भारतीय सेना में अफसरों के पदों पर नियुक्त किया जाता है।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें