सेना में शामिल होकर देश सेवा करने का सपना देखने वाले नौजवानों के लिए सेना लगभग हर साल जिलेवार रैली भर्ती का आयोजन करती है। इसके जरिए युवाओं को सोल्जर जनरल ड्यूटी, सोल्जर क्लर्क, सोल्जर टेक्निकल, सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग और सोल्जर ट्रेडमैन समेत कई पदों में शामिल होने का मौका मिलता है। इस भर्ती में केवल वही पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं जिनकी उम्र 17.6 वर्ष लेकर अधिकतम 23 वर्ष होनी चाहिए। इस भर्ती में आठवीं, दसवीं और बारहवीं पास उम्मीदवार किस्मत आजमा सकते हैं। रैली भर्ती से जुड़ी भी तरह की जानकारी के लिए युवा आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करते रहें। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो परीक्षा में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय की बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम के FREE GK EBook PDF- Download Now की मदद ले सकते हैं।
रैली में कितने किलोमीटर की करनी होती है दौड़
भारतीय थल सेना द्वारा आयोजित की जाने वाली रैली भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा, मेडिकल परीक्षण आदि के आधार पर होता है। इस भर्ती के दौरान उम्मीदवारों को सबसे पहले 1.6 किमी की दौड़ पूरी करनी होती है। इसके लिए उन्हें केवल पाँच मिनट का समय दिया जाता है।
सेना में इन पदों पर हो रही है भर्ती
इन दिनों भारतीय सेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन (NT) JAG एंट्री स्कीम के तहत भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 जनवरी से जारी है। लेकिन 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम टीईएस 47 भर्ती 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 24 जनवरी से शुरू हुई है जो 23 फरवरी 2022 तक चलेगी।
अब सफलता पर होगी सभी सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।