फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC Delhi Police Constable Recruitment 2022: इस भर्ती के लिए कर रहे हैं अप्लाई तो इस बात का रखें ध्यान वरना रद्द हो सकता है आपका आवेदन

Thu, 02 Jun 2022 03:01 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के सैकड़ों पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी 16 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
SSC - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के पास देश की राजधानी दिल्ली में सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के सैकड़ों पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (मेल) के 503 पदों, हेड कॉन्स्टेबल (मेल, एक्स सर्विसमेन) के 56 पदों तथा हेड कॉन्स्टेबल (फीमेल) के 276 पदों पर भर्ती की जानी है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 मई 2022 से ही शुरू है और अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेने के लिए 16 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस भर्ती के लिए जारी की गई अधिसूचना को देख सकते हैं और वहीं से इसके लिए आवेदन भी कर सकते हैं। अगर आप भी इसभर्ती में या SSC की अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

ऐसे अभ्यर्थियों का आवेदन किया जा सकता है रद्द :

इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को बेहद ही सावधानी के साथ नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद आवेदन करना चाहिए। अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए की स्कैन कलर पासपोर्ट साइज फोटो JPEG फॉर्मेट में हो और उसकासाइज 20 KB से 50 KB के बीच का हो। यह फोटो 3.5 सेमी चौड़ी और 4.5 सेमी लंबी हो और बिना टोपी, चश्मे के हो। साथ ही फोटो में दोनों आंखें साफ नजर आनी चाहिए और फोटो तीन महीने से अधिक पुरानी भी नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थी इस भर्ती में फोटोअपलोड करने से संबंधित जानकारी नोटिफिकेशन के एनेक्सचर L में देख सकते हैं। अभ्यर्थियों को यह ध्यान रखना चाहिए कि अगर वे अपना फोटो तय नियमों के अनुसार नहीं अपलोड करते हैं तो उनका आवेदन रद्द भी किया जा सकता है।

क्या होगी चयन प्रक्रिया :

इस भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को चार चरण के टेस्ट्स में हिस्सा लेना होगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले 100 अंक के कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में हिस्सा लेना होगा। CBT में सफलहोने वाले अभ्यर्थियों को क्वालीफाइंग नेचर के फिजिकल टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। फिजिकल टेस्ट के बाद अभ्यर्थियों को 25 अंकों के टाइपिंग टेस्ट में हिस्सा लेना और इसके बाद अभ्यर्थियों को चौथे और आखिरी चरण में क्वालीफाइंग नेचर के कंप्यूटर (फॉर्मेटिंग) टेस्ट मेंहिस्सा लेना होगा। अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें