फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coal India Recruitment 2022: कोल इंडिया की ये वैकेंसी युवाओं के लिए है बड़ा मौका, जान लें जरूरी बातें

Wed, 06 Jul 2022 11:59 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

कोल इंडिया लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती 2022 का हाल ही में नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके अंतर्गत कुल 1050 पदों पर प्रबंधन प्रशिक्षु की भर्ती की जाएगी जिसकी आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी  गई  है।
 
विज्ञापन
Coal India 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप भी एक आकर्षक वेतन वाली नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो कोल इंडिया में निकली इस भर्ती के लिए तुरंत अप्लाई कर दीजिए। कोल इंडिया लिमिटेड ने एक हजार से अधिक पदों पर बंपर भर्ती का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। 23 जून 2022 से इसकी आवेदन प्रक्रिया जारी है जिसकी अंतिम तारीख 22 जुलाई 2022 है। इस भर्ती के तहत कुल 1080 पदों को भरा जाएगा। फार्म भरने वाले इच्छुक उम्मीदवार कीअधिकतम आयु 30 वर्ष से अधिक न हो। भर्ती संबंधी किसी भी तरह की जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफेकेशन देख सकते हैं। वहीं  अगर  आप  लेखपाल  की  परीक्षा  देने  जा  रहे  हैं और  इन  बचे  हुए  दिनों  में  अपनी  तैयारी  को  मजबूत  बनाना चाहते  हैं  तो  सफलता  द्वारा  चलाए  जा  रहे  इस  फ्री  कोर्स UPSSSC Lekhpal Foundation Batch 2022 को सब्सक्राइब  कर  घर  बैठे  कंप्लीट  तैयारी  और  पूरे  सिलेबस  का  रिवीजन  कर  सकते  हैं।

किस पद पर आवेदन के लिए क्या चाहिए योग्यता

माइनिंग – न्यूनतम 60% अंकों के साथ माइनिंग इंजीनियरिंग में बीई/बी.टेक/बी.एससी (इंजीनियरिंग) की डिग्री होनी चाहिए।

विज्ञापन

सिविल – न्यूनतम 60% अंकों के साथ सिविल इंजीनियरिंग में बीई / बी.टेक / बी.एससी (इंजीनियरिंग) की डिग्री होनी चाहिए।
इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार – कम से कम 60% अंकों के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीई / बी.टेक / बी.एससी (इंजीनियरिंग) की डिग्री होनी चाहिए।
कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर इंजीनियरिंग/आईटी या एमसीए में सिस्टम और ईडीपी- न्यूनतम 60% अंकों के साथ बीई/बी.टेक/बी.एससी (इंजीनियरिंग) की डिग्री होनी चाहिए। 

सैलरी 

इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को ई-2 ग्रेड में बतौर मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में न्यूनतम  50,000 से लेकर अधिकतम 1,60,000 रुपये प्रतिमाह  प्रारंभिक  वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा सरकार द्वारा समय -समय पर लागू किए जाने वाले अन्य भत्तों व सुविधाओं का भी लाभ दिया जाएगा। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीटरिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें