फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Constable Exam 2022: अगर दो अभ्यर्थियों के आ गए समान मार्क्स तो किसे मिलेगी नौकरी, जान लें ये नियम

Sat, 13 Aug 2022 07:16 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (AWO/TPO) के 857 तथा कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के 1,411 पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। इन दोनों भर्तियों के लिए परीक्षा अक्टूबर महीने में होगी। 
 
विज्ञापन
Delhi Police Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (AWO)/टेली प्रिंटर ऑपरेटर (TPO) तथा कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारियों में जुट जाना चाहिए। इन दोनों भर्तियों के लिए कर्मचारी चयन आयोग ने परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के 1411 पदों पर भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा 21 अक्टूबर 2022 को आयोजित की जाएगी। जबकि हेड कॉन्स्टेबल AWO/TPO के 857 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 27 और 28 अक्टूबर 2022 को किया जाएगा। यह उम्मीद जताई जा रही है कि इन परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा के शहर और तारीख की जानकारी परीक्षा से 10 दिन पहले दी जा सकती है और उनका एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले जारी किया जा सकता है। इन दोनों भर्तियों में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को चार चरण की परीक्षाओं में हिस्सा लेना होगा। अगर आप भी इन भर्तियों में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो बचे हुए समय मे इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के Delhi Police Head Constable Batch 2022 की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

अगर दो अभ्यर्थियों के आ गए समान मार्क्स तो किसे मिलेगी नौकरी :

इन दोनों भर्तियों में हिस्सा लेने के लिए काफी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, इसलिए इनमें जबरदस्त प्रतिस्पर्धा होने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में अगर इनमें दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों के समान मार्क्स आते हैं तो सफल अभ्यर्थी के चयन के लिए खास टाई ब्रेकिंग फॉर्मूले का इस्तेमाल किया जाएगा। दरअसल हेड कॉन्स्टेबल (AWO/TPO) की भर्ती में दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों के समान मार्क्स आने पर उन अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी जिनकी उम्र अधिक होगी। अगर अभ्यर्थियों की उम्र भी समान होती है तो अल्फाबेट में जिस अभ्यर्थी का नाम पहले आएगा, उसे वरीयता दी जाएगी। कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) की भर्ती में भी टाई ब्रेकिंग के लिए इसी फॉर्मूले का इस्तेमाल किया जाएगा। 

क्या होगी चयन प्रक्रिया :

इस भर्ती के जरिये कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन चार चरण के टेस्ट्स के बाद किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन में हिस्सा लेना होगा। दूसरे चरण में अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट्स (PE&MT) और इसके बाद तीसरे चरण में ट्रेड टेस्ट तथा चौथे एवं अंतिम चरण में मेडिकल एग्जामिनेशन में हिस्सा लेना होगा। वहीं हेड कॉन्स्टेबल (AWO/TPO) के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा में अभ्यर्थियों को कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन, दूसरे चरण की परीक्षा में फिजिकल टेस्ट्स (PE&MT) और तीसरे चरण की परीक्षा में ट्रेड टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। इन सभी चरणों की परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को चौथे एवं आखिरी चरण की परीक्षा में इंग्लिश वर्ड प्रोसेसिंग टेस्ट तथा बेसिक कंप्यूटर फंक्शन्स टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। अभ्यर्थी इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया से संबंधित पूरी जानकारी नोटिफिकेशन में देखे सकते हैं।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें