फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Constable Recruitment 2022: अगर ऑफलाइन मोड में हुई परीक्षा तो बरती जाएगी कड़ी निगरानी

Wed, 03 Aug 2022 04:12 PM IST
Pragya Kashyap Media solution initiative

सार

उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में जल्द ही कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर भर्ती कराई जा सकती है। UPPRPB ने इससे जुड़ी तैयारियां करनी भी  शुरू कर दी हैं। इस भर्ती के लिए परीक्षा एजेंसी का चयन होते ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन
UP Police Recruitment - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा राज्य में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर भर्ती कराए जाने की तैयारी चल रही है। पुलिस भर्ती बोर्ड इस भर्ती कीतैयारियों में तेजी के साथ जुटा हुआ है। अनुमान है जल्द ही अधिसूचना जारी कर इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों को आवेदन करने का मौका दिया जा सकता है। हालांकि लंबे समय सेअभ्यर्थियों को इस नोटिफिकेशन के जारी होने का इंतजार बना हुआ है। यूपीएमएसपी की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, इस भर्ती के आयोजन के लिए परीक्षा कराने वाली एजेंसीका चयन अभी नहीं हो पाया है जिस कारण भर्ती प्रक्रिया शुरू होने में देरी हो रही है। उम्मीदवारों को भर्ती संबंधी किसी भी तरह के अपडेट के लिए यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर विज़िटकरते रहना चाहिए। वहीं अगर आप कॉन्स्टेबल भर्ती में शामिल होने जा रहे है और इसके लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो आप सफलता डॉटकॉम द्वारा चलाए जा रहे UP Police Constable EBooks PDF - Download Now से जुड़कर इसकी कंप्लीट तैयारी कर सकते हैं।

कितनी कड़ी निगरानी में कराया जा सकता है एग्जाम 

यूपीपीआरपीबी द्वारा 24 मार्च 2022 को अपनी वेबसाइट पर एक विस्तृत नोटिस साझा किया गया है। इस नोटिस में भर्ती बोर्ड ने कॉन्स्टेबल भर्ती की परीक्षा,डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन व अन्यजरूरी जिम्मेदारियों की जानकारी साझा की गई जिसे निविदा देने वाली संस्थाओं को पूरा करना होगा। नोटिस के मुताबिक, भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एसएमएस के माध्यम से उनके एग्जाम की जानकारी दे जाएगी, जबकि परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी जोकि वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। परीक्षा हॉल में प्रवेश देने से पहले एजेंसी को अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिकपूरा करना होगा। इसके अलावा सभी सेंटर्स के परीक्षा केंद्रों की कक्षाओं में सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी। साथ ही उम्मीदवारों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।     

जानिए क्या होती है भर्ती की चयन प्रक्रिया 

यूपी में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर होने वाली भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को कई चरण की परीक्षाओं से गुजरना होगा। इस भर्ती में शामिल होने वालेअभ्यर्थियों को सबसे पहले लिखित परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन तथा शारीरिक माप परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में हिस्सा लेना होगा। साथ ही इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट में भी हिस्सा लेना होगा।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहातो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें