IDBI SCO Registration 2025: आईडीबीआई बैंक स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) भर्ती 2025-26 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही समाप्त होने वाली है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 20 अप्रैल, 2025 तक आईडीबीआई की आधिकारिक वेबसाइट (idbibank.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 119 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग योग्यताएं मांगी गई हैं। इनमें स्नातक (Graduate), स्नातकोत्तर (Postgraduate), सीए, एमबीए, बीई/बीटेक जैसी डिग्रियां शामिल हैं, जो किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से प्राप्त होनी चाहिए। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में प्रासंगिक अनुभव भी आवश्यक है। आयु सीमा पदानुसार तय की गई है, जो सामान्यतः 25 से 45 वर्ष के बीच हो सकती है।