फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईडीबीआई बैंक भर्ती 2021: 920 पदों के लिए अधिसूचना जारी, आवेदन की प्रक्रिया शुरू

Thu, 05 Aug 2021 10:36 AM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला

सार

आईडीबीआई बैंक में नौकरी करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका है। बैंक ने 920 कार्यकारी पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। यह अधिसूचना बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट idbibank.in पर जारी की गई है।
विज्ञापन
आईडीबीआई बैंक
विज्ञापन
Job Title आईडीबीआई बैंक भर्ती 2021
Basic Salary 34000 INR PER MONTH
Date Posted 2021-08-04
Valid Through 2021-08-18
Job Benefits अच्छी सुविधाएं और सैलरी।
Employment Type CONTRACTOR
Experience Requirements फ्रेशर
Industry बैंक
Qualifications स्नातक
Location India
Organization Name आईडीबीआई बैंक
Job Location DELHI, https://www.idbibank.in/, DELHI - 110062, India
Complete details Click here

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IDBI Recruitment 2021: आईडीबीआई बैंक में नौकरी करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका है। बैंक ने 920 कार्यकारी पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। यह अधिसूचना बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट idbibank.in पर जारी की गई है। इन सभी रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


18 अगस्त है आवेदन की आखिरी तारीख
आईडीबीआई बैंक भर्ती 2021 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 18 अगस्त है। अभ्यर्थी इससे पहले इन सभी रिक्तियों के लिए आवेदन कर लें। आपको बता दें कि ये सभी रिक्तियां अनुबंध के आधार पर हैं। इस भर्ती के जरिए इन रिक्तियों पर अभ्यर्थियों का चयन एक साल के लिए होगा। इसके बाद अभ्यर्थियों की परफॉर्मेंस के आधार पर ये अनुबंध अगले दो साल तक बढ़ाया जा सकता है।

इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा 5 सितंबर को है। इन रिक्तियों के लिए जनरल अभ्यर्थियों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क और एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों को 200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
विज्ञापन


20 से 25 साल तक के युवा कर सकते हैं आवेदन
आईडीबीआई बैंक की इन रिक्तियों के लिए 20 साल से लेकर 25 साल तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए युवाओं की शैक्षणिक योग्यता स्नातक मांगी गई है। अभ्यर्थियों के पास 55 फीसदी नंबरों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इस परीक्षा के लिए जल्द ही अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। इन रिक्तियों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को हर माह 34 हजार रुपये मिलेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें