इतना लगेगा आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए 1050 रुपये का शुल्क लागू होगा।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट (idbibank.in) पर जाएं।
- अब होमपेज पर जाएं और "Careers" सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद, "जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) ग्रेड 'O' की भर्ती: 2025-26" लिंक पर क्लिक करें।
- पहले पंजीकरण करें और फिर आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, और अंत में शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट अपने पास रख लें।