फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IDBI JAM Admit Card 2025: आईडीबीआई जूनियर असिस्टेंट मैनेजर परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Tue, 03 Jun 2025 05:26 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IDBI JAM Admit Card 2025: आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। 
विज्ञापन
IDBI JAM Admit Card 2025 - फोटो : IDBI Bank
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IDBI JAM Admit Card 2025: इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (IDBI) ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) पद की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो भी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे बैंक की आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। यह एडमिट कार्ड लिंक 8 जून 2025 तक एक्टिव रहेगा।

8 जून को होगी परीक्षा

आईडीबीआई बैंक की ओर से जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) पद भर्ती परीक्षा का आयोजन 8 जून 2025 (रविवार) को किया जाएगा।

इस भर्ती के तहत इतने पदों पर होगी नियुक्ति

आईडीबीआई बैंक इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 676 पदों पर नियुक्ति करेगा। परीक्षा दो प्रकार (जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट पदों के लिए) की होगी। जनरलिस्ट पद के लिए परीक्षा में कुल 200 अंकों के 200 प्रश्न होंगे, जिन्हें हल करने के लिए 120 मिनट का समय मिलेगा। वहीं, स्पेशलिस्ट पद के लिए 260 अंकों के 260 प्रश्न होंगे, जिनके लिए परीक्षा की समय सीमा 165 मिनट निर्धारित की गई है। परीक्षा का माध्यम हिंदी और अंग्रेजी दोनों होगा, हालांकि अंग्रेजी भाषा अनुभाग केवल अंग्रेजी में ही होगा। उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना होगा कि हर गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।

एडमिट कार्ड में ये जानकारियां जरूर जांच लें

  • परीक्षा का नाम
  • परीक्षा की तिथि
  • परीक्षा का समय 
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • उम्मीदवार का नाम
  • उम्मीदवार का फोटो
  • उम्मीदवार का  सिग्नेचर
  • परीक्षा गाइडलाइंस
  • परीक्षा विषय
  • रिपोर्टिंग टाइम
विज्ञापन

IDBI JAM Admit Card 2025: ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले idbibank.in वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘JAM Admit Card 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉग इन करें।
  • स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट जरूर लें।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारियों को अच्छी तरह पढ़ लें और परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचे। अधिक जानकारी के लिए बैंक की वेबसाइट विजिट करते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें