IDBI Bank Junior Assistant Manager Recruitment 2025
- फोटो : IDBI Bank
IDBI Bank Junior Assistant Manager Recruitment 2025: आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए 1 मार्च, 2025 से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 मार्च, 2025 है। इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 650 पदों को भरा जाएगा।
यह भर्ती मणिपाल अकादमी ऑफ बीएफएसआई, बेंगलुरु और निट्टे एजुकेशन इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड (एनईआईपीएल), ग्रेटर नोएडा के माध्यम से आईडीबीआई-पीजीडीबीएफ में प्रवेश के लिए की जा रही है।