फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICSI Executive Assistant: बीकॉम वालों के लिए आईसीएसआई में सरकारी नौकरी, 81100 तक वेतन, नोट कर लें लास्ट डेट

Thu, 23 Jul 2026 06:25 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

ICSI Executive Assistant Recruitment 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के 20 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 12 अगस्त 2026 तक चलेगी। चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। बीकॉम की योग्यता समेत संबंधित पात्रता मानदंड पूरा करने उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
ICSI Executive Assistant Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ICSI Executive Assistant Recruitment 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती नई दिल्ली/नोएडा स्थित मुख्यालय, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और मानेसर के CCGRT, क्षेत्रीय कार्यालयों और देशभर के विभिन्न चैप्टर कार्यालयों के लिए की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 12 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन

नोट करें सभी महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि
आवेदन शुरू 22 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2026
पात्रता की कट-ऑफ तिथि 1 जुलाई 2026
 

कितनी वैकेंसी भरी जाएंगी?

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 20 पद भरे जाएंगे। श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:
श्रेणी पद
अनारक्षित (UR) 8
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 2
ओबीसी (OBC) 5
एससी (SC) 3
एसटी (ST) 2
कुल 20
 

शैक्षणिक योग्यता क्या तय की गई है?

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास निम्न योग्यताएं होनी चाहिए।
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कॉमर्स में स्नातक (B.Com) की डिग्री।
  • संबंधित क्षेत्र में कम से कम 3 वर्ष का कार्य अनुभव।
  • कंप्यूटर एप्लिकेशन का अच्छा ज्ञान होना जरूरी है।

डिग्री या डिप्लोमा के दौरान की गई अनिवार्य ट्रेनिंग को अनुभव में शामिल नहीं किया जाएगा।
  • सरकारी, पीएसयू या वैधानिक संस्थानों में कार्यरत उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के समय एनओसी (NOC) प्रस्तुत करना होगा।
  • लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का टीए/डीए नहीं दिया जाएगा।
  • नियुक्ति ऑल इंडिया आधार पर होगी और आवश्यकता के अनुसार उम्मीदवारों का तबादला देश के किसी भी कार्यालय में किया जा सकता है।
     

आयु सीमा क्या तय की गई है?

  • अधिकतम आयु: 35 वर्ष
  • आयु की गणना: 1 जुलाई 2026

सैलरी कितनी मिलेगी?

चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के पे-लेवल-4 के तहत वेतन मिलेगा।
  • पे-स्केल: 25,500 रुपये से 81,100 रुपये
  • अनुमानित वार्षिक सकल वेतन: लगभग 6.51 लाख रुपये

चयन कैसे होगा?

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में निम्न विषय शामिल होंगे-
  • बेसिक अकाउंटिंग
  • जनरल इंग्लिश
  • बेसिक मैथ्स
  • कंप्यूटर नॉलेज
  • क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड
  • रीजनिंग
  • जनरल नॉलेज एवं करेंट अफेयर्स

लिखित परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

ICSI Executive Assistant Recruitment 2026 - Notice PDF

नौकरी की जिम्मेदारियां क्या रहेंगी?

चयनित उम्मीदवारों को कार्यालय के दैनिक कार्यों में सहयोग करना होगा। इसके अलावा:
  • बैंक खातों के संचालन में सहायता
  • भुगतान एवं रसीद वाउचर की प्रक्रिया
  • प्रबंध समिति की बैठकों का एजेंडा और कार्यवृत्त तैयार करना

एमआईएस रिपोर्ट का प्रमाणीकरण तथा खरीद प्रक्रिया से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी भी निभानी होगी।
विज्ञापन

आवेदन कैसे करें?

  • आईसीएसआई की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाएं।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
  • सभी आवश्यक जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करें।
  • 100 KB से कम आकार का अपना रिज्यूमे अपलोड करें।
  • आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
  • आवेदन की हार्ड कॉपी संस्थान को भेजने की आवश्यकता नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें