फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं से लेकर स्नातकों के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, स्काइप पर देना होगा इंटरव्यू

Sun, 17 May 2020 01:49 PM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ICMR, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मलेरिया रिसर्च (NIMR) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS), साइंटिस्ट 'सी', साइंटिस्ट 'बी', प्रोजेक्ट ऑफिसर/ सेक्शन ऑफिसर, प्रोजेक्ट टेक्निकल असिस्टेंट, आईटी मैनेजर / वेब मैनेजर और वरिष्ठ परियोजना सहायक / यूडीसी के पद के लिए भर्ती अधिसूचना प्रकाशित की है। योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं और 18 मई 2020 तक या उससे पहले आवेदन भेज सकते हैं। यानी उम्मीदवारों के पास एक दिन का मौका है। नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां-
ICMR NIMR भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - 18 मई 2020 शाम 5 बजे तक

आईसीएमआर-एनआईएमआर रिक्ति विवरण
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ - 4 पद
  • वैज्ञानिक - 'सी' (मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी) - 3 पद
  • वैज्ञानिक - 'बी (गैर चिकित्सा) - 3 पद
  • परियोजना अधिकारी / अनुभाग अधिकारी - 4 पद
  • परियोजना तकनीकी सहायक - 4 पद
  • आईटी मैनेजर / वेब मैनेजर - 2 पद
  • वरिष्ठ परियोजना सहायक / यूडीसी - 4 पद 
आयु सीमा (अधिकतम आयु):
  • एमटीएस - 25 वर्ष
  • वैज्ञानिक - 'सी' (मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी) - 40 वर्ष
  • वैज्ञानिक - 'बी (गैर चिकित्सा) - 35 वर्ष
  • परियोजना अधिकारी / अनुभाग अधिकारी - 30 वर्ष
  • परियोजना तकनीकी सहायक - 30 वर्ष
  • आईटी मैनेजर / वेब मैनेजर - 30 वर्ष
  • वरिष्ठ परियोजना सहायक / यूडीसी - 28 वर्ष
चयन प्रक्रिया
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची NIMR की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी और इन उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। COVID-19 के कारण साक्षात्कार स्काइप / वीडियो कॉल के माध्यम से की जाएगी।

ऐसे करें आवेदन-
इच्छुक उम्मीदवार केवल निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं और ईमेल आईडी पर 18 मई 2020 से पहले या शाम 5 बजे तक भेज सकते हैं: recruitment.nimr.icmr@gmail.com।आवेदन पत्र के साथ कोई दस्तावेज भेजने की आवश्यकता नहीं है।

ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें..
विज्ञापन देखने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें