आयु सीमा
आईटीआई आवेदकों को 15 वर्ष से 24 वर्ष की आयु सीमा के अंतर्गत आना चाहिए। गैर-आईटीआई आवेदकों को 15 वर्ष से 22 वर्ष की आयु सीमा के अंतर्गत आना चाहिए। आरक्षित श्रेणी के एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 5 वर्ष, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 03 वर्ष और पीडब्ल्यूडी के लिए 10 वर्ष की छूट दी गई है।
कैसे करें आवेदन?
आईसीएफ चेन्नई अपरेंटिस के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- pb.icf.gov.in. पर जाएं।
- इसके बाद वेबसाइट पर बताए गए अप्लाई फॉर एक्ट अपरेंटिस 2024-25 पर क्लिक करें।
- अब, ऑनलाइन आवेदन भरें विकल्प पर क्लिक करें और अपनी योग्यता के अनुसार पूर्व-आईटीआई या फ्रेशर विकल्प में से चुनें।
- इसके बाद, पोर्टल पर खुद को पंजीकृत करें।
- अब मांगे गए सभी आवश्यक प्रासंगिक दस्तावेज अपलोड करें।
- इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में आवेदन पत्र की एक कॉपी अपने पास रख लें।