फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBPS SO Admit Card: आईबीपीएस विशेषज्ञ अधिकारी भर्ती का प्रवेश पत्र जारी, 30 अगस्त को होगी प्रारंभिक परीक्षा

Fri, 22 Aug 2025 07:29 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IBPS SO 2025 Prelims: आईबीपीएस ने विशेषज्ञ अधिकारी भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबासइट पर प्रकाशित कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने डैशबोर्ड में लॉगिन करके अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IBPS SO Admit Card 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग सर्विस पर्सनेल (IBPS) ने आज, 22 अगस्त को विशेषज्ञ अधिकारी भर्ती 2025 का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन

IBPS SO Prelims Exam Date: 30 अगस्त को होगी प्रारंभिक परीक्षा

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, विशेषज्ञ अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 30 अगस्त, 2025 को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड में आवेदकों का नाम, श्रेणी, लिंग, जन्म तिथि, फोटो और हस्ताक्षर, परीक्षा तिथि और समय, रोल नंबर और पंजीकरण संख्या सहित परीक्षा के दिन के बारे में अन्य महत्वपूर्ण निर्देश और विवरण शामिल हैं।

जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, उन्हें अपना एडमिट कार्ड, पासपोर्ट आकार की तस्वीर, मूल और एक आईडी-प्रूफ के साथ उसकी एक फोटोकॉपी साथ लेकर जानी होगी।
 

IBPS SO Prelims Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न, अंकन योजना

आईबीपीएस एसओ प्रारंभिक परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी और प्रश्न पत्र अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में होगा। अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक काटे जाएंगे।
 

नवंबर में होगी मुख्य परीक्षा

प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए आगे बढ़ना होगा। प्री में सफल उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जोकि 9 नवंबर को होनी प्रस्तावित है। चयनित उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू का आयोजन दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच किया जाएगा। अंत में, प्रोविजनल अलॉटमेंट जनवरी से फरवरी 2026 के बीच किया जाएगा।

इतने पदों पर होगा चयन

आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2025 के तहत कुल 1007 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें आईटी ऑफिसर के 203 पद, एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर (AFO) के 310 पद, राजभाषा अधिकारी के 78 पद, लॉ ऑफिसर (स्केल-1) के 56 पद, एचआर/पर्सनल ऑफिसर के 10 पद और मार्केटिंग ऑफिसर (MO) के 350 पद शामिल हैं।
विज्ञापन

IBPS SO Salary: कितना मिलेगा वेतन?

आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पद का वेतनमान रुपये 48,480–2000/7–रुपये 62,480–2340/2–रुपये 67,160–2680/7–रुपये 85,920 निर्धारित है। इसमें निर्धारित वर्षों की सेवा के अनुसार वेतनवृद्धि होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें