फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBPS SO Mains Result 2022: आईबीपीएस ने जारी किया एसओ भर्ती मुख्य परीक्षा का परिणाम, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

Tue, 15 Feb 2022 04:38 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

जिन उम्मीदवारों ने एसओ भर्ती मुख्य परीक्षा में भाग लिया था, वह आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट  ibps.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
IBPS SO Mains Result 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IBPS SO Mains Result 2022: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने एसओ भर्ती मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। अब यह परिणाम संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने एसओ भर्ती मुख्य परीक्षा में भाग लिया था, वह आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट  ibps.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार अपने रोल नंबर और जन्मतिथि का प्रयोग कर सकते हैं। 

विज्ञापन


1800 से अधिक पदों पर होंगी भर्तियां

आईबीपीएस एसओ भर्ती के माध्यम से कुल 1828 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। भर्ती में पदों का विवरण निम्न हैं-:

आईटी ऑफिसर के लिए रिक्त पदों की संख्या- 220
एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर के लिए रिक्त पदों की संख्या- 884
राजभाषा अधिकारी के लिए रिक्त पदों की संख्या- 84 
लॉ ऑफिसर के लिए रिक्त पदों की संख्या- 44 
एचआर या पर्सनल ऑफिसर के लिए रिक्त पदों की संख्या- 61 
मार्केटिंग ऑफिसर के लिए रिक्त पदों की संख्या- 535 

IBPS SO Mains Result 2022: कैसे चेक करें अपना परिणाम?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  ibps.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे IBPS SO mains exam result से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।

4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर के सबमिट करें।

5. अब आपका परिणाम सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 

6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें