IBPS SO Mains Admit Card 2020 : IBPS स्पेशलिस्ट ऑफिसर (IBPS SO) मुख्य परीक्षा 2020 के एडमिट कार्ड इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) द्वारा जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को अब आधिकारिक वेबसाइट ibps.in या आगे दिए गए लिंक के माध्यम से मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
IBPS SO 2019 की प्रारंभिक परीक्षा 28 और 29 दिसंबर, 2019 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बता दें कि अब इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन द्वारा मुख्य परीक्षा 25 जनवरी, 2020 को आयोजित की जानी है। IBPS SO भर्ती प्रक्रिया कुल 163 पदों को भरने के लिए की जा रही है।
संस्थान ने 14 जनवरी, 2020 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार 25 जनवरी, 2020 तक परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। IBPS SO 2019 भर्ती के लिए अनंतिम चयन सूची बनाने के लिए मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों पर विचार किया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आईबीपीएस एसओ एडमिट कार्ड 2020 डाउनलोड कर सकते हैं।