इन बातों का रखें ख्याल
एडमिट कार्ड के माध्यम से उम्मीदवारों को परीक्षा का समय और परीक्षा केंद्र का पता पता चल जाएगा। उम्मीदवार ध्यान दें, एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी ले जाना अनिवार्य है, सॉफ्ट कॉपी के साथ परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करने वालों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवार अंतिम समय की भीड़ से बचने और परेशानी मुक्त परीक्षा के दिन के लिए अपने एडमिट कार्ड पर उल्लिखित सभी विवरणों को अच्छी तरह से जांच लें।
परीक्षा पैटर्न
आईबीपीएस एसओ प्रारंभिक परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे तथा कुल 120 अंक होंगे। परीक्षा की समय अवधि 02 घंटे / 120 मिनट है।
एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं
- "सीआरपी-विशेषज्ञ अधिकारी विशेषज्ञ अधिकारी-XIII के लिए सामान्य भर्ती प्रक्रिया" पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, "स्पेशलिस्ट ऑफिसर- XIII (CRP SPL-XIII) के लिए ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें" पर क्लिक करें।
- अब अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अपना पंजीकरण नंबर/ रोल नंबर और पासवर्ड/ DOB दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा, अब उसे डाउनलोड कर लें।