आईबीपीएस आरआरबी रिजल्ट (पीओ) 2019 को आईबीपीएस आरआरबी प्रारंभिक परीक्षा के लिए 30 अगस्त, 2019 को ibps.in पर जारी किया जाएगा। बता दें कि जो उम्मीदवार आईबीपीएस आरआरबी प्रीलिम्स सफल होंगे वे उम्मीदवार पीओ और क्लर्क के लिए आईबीपीएस आरआरबी मेन्स 2019 परीक्षा की तैयार कर सकते हैं।
इस वर्ष, बैंक विभिन्न क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में इस भर्ती अभियान के माध्यम से कार्यालय सहायक और अधिकारी स्केल 1, 2 और 3 के पदों के लिए कुल 8400 रिक्तियों की भर्ती करेगा।
आईबीपीएस आरआरबी रिजल्ट (पीओ) 2019 ऐसे देख सकेंगे अपने परिणाम-
1. आईबीपीएस की आधिकारिक साइट ibps.in पर जाएं।
2. IBPS RRB PO प्रीलिम्स रिजल्ट 2019 लिंक पर क्लिक करें।
3. पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवारों को अपने परिणाम की जांच करनी होगी।
4. परिणाम की जाँच करें और भविष्य के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी रखें।
IBPS मेन्स परीक्षा की तारीखें इस प्रकार हैं:
- अधिकारी (I, II और III) - 22 सितंबर, 2019
- कार्यालय सहायक - 29 सितंबर, 2019
- परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन है।
ये भी पढ़ें : RRB Paramedical परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी आज होगी जारी, बोर्ड ने बताया समय
अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।