आईबीपीएस ने सीआरपी आरआरबी VII के लिए लिस्ट जारी कर दी है । उम्मीदवार अपने परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in है। उम्मीदवार नीचे गिए लिंक के माध्यम से भी लिस्ट देख सकते हैं।
आईबीपीएस आरआरबी रिजल्ट (पीओ) 2019 ऐसे देखें लिस्ट-
1. सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक साइट ibps.in पर जाएं।
2. उसके बाद IBPS सीआरपी आरआरबी VII से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।
4. जैसे ही आप सबमिट पर क्लिक करेंगे वैसे ही आपके सामने लिस्ट खुल जाएगी।
आईबीपीएस आरआरबी रिजल्ट (पीओ) 2019 को आईबीपीएस आरआरबी प्रारंभिक परीक्षा के लिए 30 अगस्त, 2019 को ibps.in पर जारी किया जाएगा। बता दें कि जो उम्मीदवार आईबीपीएस आरआरबी प्रीलिम्स सफल होंगे वे उम्मीदवार पीओ और क्लर्क के लिए आईबीपीएस आरआरबी मेन्स 2019 परीक्षा की तैयार कर सकते हैं।
इस वर्ष, बैंक विभिन्न क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में इस भर्ती अभियान के माध्यम से कार्यालय सहायक और अधिकारी स्केल 1, 2 और 3 के पदों के लिए कुल 8400 रिक्तियों की भर्ती करेगा।
IBPS मेन्स परीक्षा की तारीखें इस प्रकार हैं:
- अधिकारी (I, II और III) - 22 सितंबर, 2019
- कार्यालय सहायक - 29 सितंबर, 2019
- परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन है।
ये भी पढ़ें :स्नातकों को मिल रही है 34 हजार सैलरी, इस राज्य के पब्लिक सर्विस कमीशन में पद खाली
लिस्ट (स्केल 1) देखने के लिए यहां क्लिक करें।
लिस्ट (असिस्टेंट) देखने के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।