बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS - Institute of Banking Personal Selection) आरआरबी ने ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर के पदों के लिए हुई भर्ती परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर दी है। ये परिणाम आईबीपीएस आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। आईबीपीएस ने अस्थायी आवंटन सूची (Provisional Allotment List) भी अपनी वेबसाइट पर जारी की है।
जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना परिणाम / आवंटन सूची आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर के पदों के लिए जारी परिणाम के डायरेक्ट लिंक्स आपको इस खबर में आगे भी दिए जा रहे हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर ये लिंक व परिणाम 31 जनवरी 2020 तक ही उपलब्ध रहेंगे।
गौरतलब है कि आरआरबी के लिए संयुक्त भर्ती प्रक्रिया हर साल चार अलग अलग पदों के लिए संचालित की जाती है। ये पद ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस), ऑफिसर स्केल 1, ऑफिसर स्केल 2 और ऑफिसर स्केल 3 होते हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाता है। हालांकि ऑफिस असिस्टेंट की भर्ती के लिए साक्षात्कार नहीं होता। इस पद पर सिर्फ लिखित परीक्षा के जरिए ही अभ्यर्थियों का चयन किया जाता है।
आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा का ये आठवां संस्करण था। आईबीपीएस को सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों में क्लर्क और पीओ के पदों पर भर्ती प्रक्रिया संचालित करने की जिम्मेदारी दिए जाने के एक साल बाद आरआरबी भर्ती का जिम्मा भी सौंपा गया था।
परिणाम देखने के लिए नीचे दिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट
आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल 1
आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल 2
आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल 3