तीन चरणों में होगा चयन
भर्ती में चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होती है। प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार। क्लर्क (ऑफिस असिस्टेंट) पद के लिए उम्मीदवारों का चयन केवल प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जबकि पीओ (ऑफिसर स्केल-I, II, III) पद के लिए चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार प्रक्रिया के आधार पर होगा।
ऐसे करें आवेदन?
- पहले आप आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर सीआरपी आरआरबी XIV एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- अंत में फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें।
- आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट जरूर ले लें।