IBPS RRB Recruitment: 8612 रिक्तियां भरी जाएंगी
इसके तहत, देश भर में स्थित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के लिए कार्यालय सहायक (क्लर्क), अधिकारी स्केल- I/ पीओ (सहायक प्रबंधक) और अधिकारी स्केल 2 (प्रबंधक) और कार्यालय स्केल 3 (वरिष्ठ प्रबंधक) के पद के लिए लगभग 8612 रिक्तियां भरी जाएंगी। सीआरपी आरआरबी-12वीं परीक्षा सामान्य भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
IBPS RRB Recruitment 2023: जानें कब-क्या होगा?
कार्यालय सहायक (क्लर्क) पदों और अधिकारी स्केल 1 (पीओ) पदों के लिए परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। हालांकि, अधिकारी स्केल 2 और 3 के लिए एक ही परीक्षा होगी। बैंक ने अपने परीक्षा कैलेंडर में 05, 06, 12, 13 और 19 अगस्त 2023 को आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क परीक्षा और आईबीपीएस आरआरबी पीओ परीक्षा निर्धारित की है। आईबीपीएस आरआरबी अधिकारी स्केल 2 और 3 परीक्षा 10 सितंबर, 2023 को आयोजित की जाएगी। इसी प्रक्रिया के तहत समूह "ए" - अधिकारी (स्केल- I, II और III) की भर्ती के लिए साक्षात्कार नोडल क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों द्वारा नाबार्ड और आईबीपीएस की मदद से नवंबर 2023 तक आयोजित किए जाएंगे।