इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) में ऑफिसर (स्केल- I, II और III) और कार्यालय सहायक (मल्टीपर्पस) के 12,958 पदों पर भर्तियां निकाली हैं । इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 जून से शुरू है तथा यह 28 जून 2021 तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
IBPS द्वारा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के लिए निकाले गए इन पदों में ऑफिसर स्केल-1 (PO) के 4,716 तथा कार्यालय सहायक (क्लर्क) के 6,888 पद शामिल हैं। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इन पदों पर नियुक्ति प्रीलिम्स तथा मेन्स परीक्षा के बाद होगी और इन पदों के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 01 , 07 , 08 , 14 और 21 अगस्त को किया जाएगा। क्लर्क और PO के इन पदों पर नियुक्ति के बाद अभ्यर्थियों को अच्छी सैलरी के साथ अन्य कई तरह के भत्ते भी मिलते हैं।
IBPS RRB PO (ऑफीसर स्केल 1) के पदों पर नियुक्ति के बाद मिलने वाली सैलरी:
IBPS RRB PO (ऑफिसर स्केल 1) के पदों पर नियुक्ति के बाद अभ्यर्थियों को पे-स्केल 14500-600 / 7-18700-700 / 2-20100-800 / 7-25700 के हिसाब से सैलरी मिलती है। इसके अनुसार IBPS RRB PO को प्रतिमाह 29, 000 रुपये से 33,000 रुपये के बीच इन-हैंड सैलरी मिलती है। सैलरी के अलावा इस पद पर नियुक्ति के बाद बैंक अपने कर्मचारियों को यात्रा भत्ता , आवास भत्ता , चिकित्सा सुविधाएं तथा अन्य कई तरह के भत्ते और लाभ भी प्रदान करता है।
IBPS RRB क्लर्क (ऑफिस अस्सिटेंट) सैलरी :
IBPS RRB क्लर्क (ऑफिस असिस्टेंट) के पदों पर नियुक्ति के बाद अभ्यर्थियों को पे-स्केल 7200- (400/3) -8400- (500/3) -9900- (600/4) -12300- (700/7) -17200- (1300/1) -18500- (800/1) -19300 के हिसाब से सैलरी मिलती है। क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में एक क्लर्क को 22,000 रूपये से 25000 रूपये तक की इन-हैंड सैलरी मिलती है। इन पदों पर भी नियुक्ति के बाद बैंक अपने कर्मचारियों को कई तरह के भत्ते देता है।
सफलता के साथ करें पक्की तैयारी :
अगर आप IBPS , SBI या अन्य किसी भी तरह की बैंकिंग और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं तो आपको अपनी तैयारी को और भी मजबूत बनाने के लिए
सफलता द्वारा चलाये जा रहे कोर्सेज को ज्वॉइन करना चाहिए। इन कोर्सेज में आपको एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस , डाऊनलोड करने योग्य पीडीएफ स्टडी नोट्स तथा अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। तो देर किस बात की आज ही डाऊनलोड करें
सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दे एक नई उड़ान।